एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: महिला अधिकारी ने IPS अधिकारी पति पर लगाए ये गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग की

यूपी में तैनात रहे एक आईपीएस अधिकारी पर उनकी ही पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. अपने आरोप में उन्होंने कहा कि उनके पति ने कई महिलाओं से अवैध संबंध बनाए. यही नहीं, इसकी शिकायत उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की है.

लखनऊ. यूपी कैडर के एक और आईपीएस का नाम चरित्रहीनता और कई महिलाओं से अवैध संबंध में सामने आया है. यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी पर उसकी पत्नी ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं. दिल्ली में तैनात इस महिला अधिकारी ने देश के गृहमंत्री से कार्रवाई की मांग की है और इस पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी को तक भेजी है.

चार पेज का शिकायती पत्र

यूपी कैडर में 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पर उसकी पत्नी ने ही कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध और फोन पर अश्लील बातचीत का गंभीर आरोप लगाया है. दिल्ली के केंद्रीय कर विभाग में तैनात इस महिला अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह को 4 पेज का शिकायती पत्र भेजा है. अपने शिकायती पत्र के साथ महिला अधिकारी ने 50 से अधिक पेज अपने आईपीएस पति की महिलाओं से अश्लील बातचीत के स्नैपशॉट के भेजे हैं, साथ ही एक पेन ड्राइव में आईपीएस की बातचीत और वीडियो भी भेजे हैं.

अलग अलग शहरों में तैनाती के दौरान बनाए महिलाओं से संबंध

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि लखनऊ के रहने वाले 2009 बैच के उसके आईपीएस पति वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जांच एजेंसी में तैनात हैं. 18 जनवरी 2014 को शादी होने के बाद से ही उनके आईपीएस पति झांसी, एटा, अयोध्या, मेरठ जैसे जिस भी शहर में तैनात रहे वहां पर अलग-अलग महिलाओं से संबंध बनाए.

अधिकारी ने पत्नी से कई बार माफी मांगी

झांसी में तैनाती के दौरान एक 18 साल की पीड़िता से उनके रिश्ते हुए जिससे मिलने के लिए एटा से यहां तक पहुंचते थे. महंगी गिफ्ट दिए गए. पति की करतूत सामने आने के बाद मामला दोनों परिवार के बुजुर्गों के पास पहुंचा तो 13 मार्च 2018 को दोनों परिवारों के सामने उनके पति ने माफी मांगी और सुधरने का वादा किया. लेकिन इसके बाद भी वह नहीं सुधरे. एक अन्य महिला से बातचीत को पकड़ा तो 13 दिसंबर 2018 को स्टांप पेपर पर लिखकर पति ने अपनी गलती मानी और दोबारा गलती नहीं होने का वादा किया.

इस बार पड़ गया मामला उल्टा

इस बीच आईपीएस महोदय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए और वर्तमान में एक जांच एजेंसी के मुख्यालय पर तैनात हैं. लेकिन वहां भी एक तलाकशुदा महिला से उनके संबंध हुए और शादी का झांसा देकर बतौर पत्नी रखने लगे, लेकिन इस बार पति को आईपीएस की नई शहर की नई महिला मित्र ने ही फंसा दिया. उस महिला मित्र ने पत्नी को व्हाट्सएप पर संपर्क कर उसके पति की पूरी करतूत भेज दी है.

फिलहाल महिला अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह को शिकायती पत्र भेजकर अपने आईपीएस पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में कप्तानी कर चुके इस आईपीएस का यह मामला यूपी के नौकरशाही में चर्चा का विषय बना हुआ है. आईपीएस लॉबी जहां इस मामले से उठ रहे सवालों को लेकर असहज है, तो वहीं एक धड़ा इसपर मामले पर कार्रवाई का इन्तजार करने में लग गया है.

ये भी पढ़ें.

सीसीटीवी की जद में आता था पड़ोसी का आंगन, आगरा में निजता का उल्लंघन का मामला दर्ज

पंचायत चुनाव पर योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, दो या दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार होंगे अयोग्य!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget