एक्सप्लोरर

illegal liquor: एक्‍शन में आबकारी टीम, 118 लीटर अवैध कच्‍ची शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

Gorakhpur illegal liquor: यूपी के गोरखपुर में आबकारी विभाग (Excise Department) की टीम एक्‍शन मोड में है. टीम ने छापेमारी कर 118 लीटर अवैध कच्‍ची शराब (illegal liquor) बरामद की है. 

Gorakhpur Excise Department: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में 8 लोगों की मौत के बाद गोरखपुर (Gorakhpur) में आबकारी विभाग (Excise Department) की टीम एक्‍शन मोड में आ गई है. टीम ने 2 दिनों में छापेमारी कर 118 लीटर अवैध कच्‍ची शराब (illegal liquor) बरामद की है. टीम ने कई स्‍थानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध कच्‍ची शराब बरामद की है. अवैध कच्‍ची शराब बेचने वालों के बीच छापेमारी (Raid) से हड़कंप मच गया है. टीम ने 3 आरोपियों के खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत किया है. इस बीच पुलिस (Police) टीम ने अवैध कच्‍ची शराब के गोरखधंधे में लिप्‍त एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) किया है. इसके अलावा पुलिस टीम ने 2 थानाक्षेत्रों से अवैध कच्‍ची शराब बेचने वाली महिला समेत कुल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

लगातार दी जा रही है दबिश 
गोरखपुर के आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक सेक्‍टर 2 राकेश कुमार त्रिपाठी और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 सहजनवां अरविंद सिंह के नेतृत्‍व में दबिश दी गई. मंगलवार की रात और बुधवार की भोर में दी गई दबिश में रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के महेवा, गीडा थानाक्षेत्र के जवाहर चक, राजघाट थानाक्षेत्र के चकरा अव्‍वल, हावर्ट बंधा और पुलिस टीम द्वारा बेलघाट के धमचिया गांव से अनिल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 20 लीटर अवैध कच्‍ची शराब, 300 ग्राम नौसादर, 250 ग्राम यूरिया बरामद की गई है. इसके अलावा गुलरिहा पुलिस ने 40 लीटर अवैध कच्‍ची शराब के साथ गुलरिहा के सरैया गांव के रहने वाले गजनाथ निषाद और सिरजा देवी को गिरफ्तार किया है.

चलाया जा रहा है अभियान 
गोरखपुर के आबकारी निरीक्षक सेक्‍टर 2 राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 118 लीटर अवैध कच्‍ची शराब बरामद की गई है. उन्‍होंने बताया कि 3 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है. 2 दिनों की कार्रवाई में ये बरामदगी हुई है. जिलाधिकारी विजय किरण आनंद के आदेश पर लगातार आबकारी टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. उन्‍होंने बताया कि कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर खराब रास्‍ता होने की वजह से टीम के पहुंचने के पहले ही अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सूचना मिल जाती है और वो वहां से फरार हो जाते हैं. ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, भट्ठियों को नष्‍ट कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

अधिकारी ने लोगों से की ये अपील 
राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वो लोगों से अपील करते हैं कि अवैध कच्‍ची शराब का सेवन ना करें. ये जानलेवा हो सकती है. उन्‍होंने बताया कि देशी शराब के ठेकों में तीन गुना वृद्धि की गई है, जिससे अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा सके. इस दौरान 3 आरोपियों विजयलक्ष्‍मी, शीलमती और कलावती के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है. इस कार्रवाई में आबकारी सिपाही रितेश सिंह, वकील सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, कंचन पांडेय और श्याम बिहारी शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:

Crime In Prayagraj: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, मौके पर पहुंच परिजनों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Love Jihad: प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने किशोरी को देह व्यापार में धकेला, हुआ चौंकाने वाला खुलासा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget