एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने किसानों की मांग का किया समर्थन, कहा- 'MSP का मिले कानूनी अधिकार'

Etawah News: स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे और सपा विधायक पल्लवी पटेल की नाराजगी पर अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में कभी ऐसा समय भी आता है. उस समय को हम देख रहे हैं.

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के महासचिव पद से त्यागपत्र और सपा विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) के राज्यसभा प्रत्याशियों की नाराजगी पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी ऐसा समय भी आता है. उस समय को हम देख रहे हैं. आदमी को खुद को धोखा नहीं देना चाहिए. बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव शादी समारोह में इटावा के सैफई पहुंचे थे. राम गोपाल यादव ने भी शादी में शिरकत की. मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने एमएसपी के मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पहले भी कई किसान संगठन एमएसपी की मांग कर चुके हैं. एमएसपी पर केंद्र सरकार कानून बनाए. सरकार ने तीन काले कानून बनाए थे.

बीजेपी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में 800 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी थी. चुनाव आने पर सरकार ने तीनों कानूनों को वापस ले लिया. अखिलेश यादव ने कहा कि एमएसपी का कानूनी अधिकार किसानों को मिलना चाहिए. हरित क्रांति के जनक कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सरकार किसानों को भूल जा रही है. उन्होंने बीजेपी सरकार की नीयत पर सवाल उठाए.

'किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है'

अखिलेश यादव ने कहा कि देश का किसान सरकार के खिलाफ खड़ा है. आंदोलन को कुचलने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. किसानों की आवाज दबाई जा रही है. आखिर सरकार को प्रदर्शनकारी किसानों की मांग मानने में क्या आपत्ति है. सपा प्रमुख ने कहा कि जिस दिन किसान मजबूत दिखाई देगा, उस दिन देश भी मजबूत होगा. सपा नेताओं के बयानों से नाराज होकर मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. सपा विधायक पल्लवी पटेल भी राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन से नाराज चल रही हैं.  

Farmers Protest: दो दिन में मांगे नहीं मानी तो राकेश टिकैत भी देंगे धरना? किसान नेता ने केंद्र को चेताया, दी डेडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget