एक्सप्लोरर

Student Suicide: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल के छात्र ने की खुदकुशी, कुछ घंटे पहले ही घर से लौटा था

Medical Student Suicide: मृतक छात्र सोमवार को ही छुट्टी खत्म होने के बाद घर से हॉस्टल वापस आया था. जिसके बाद उसने पंखे से फांसी की फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है.

Etawah Saifai Medical Student Suicide: इटावा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (Saifai Medical University) में पढ़ने वाले पैरामेडिकल (Peramedical) के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली, जिससे हड़कंप मच गया है. ये छात्र 2021 बैच का था और रायबरेली का रहने वाला था और सोमवार को ही छुट्टी खत्म होने के बाद घर से लौटा था. सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी व फॉरेंसिग टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की. खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

खबर के मुताबिक रायबरेली जिले के थाना जगतपुर, पोस्ट खुदई के रहने वाले प्रदीप कुमार शर्मा का 22 साल का बेटे करुणानिधि सैफई मेडिकल कॉलेज में  2021 बैच का छात्र था. करुणानिधि कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक नंबर 5 के कमरा नंबर 206 में रहकर सीटी स्कैन कोर्स की पढ़ाई कर रहा था. सोमवार शाम करीब 4 बजे करुणानिधि के भाई नितिन शर्मा ने उसे कई बार फोन किया लेकिन जब उसने कॉल रिसीव नहीं किया तो नितिन ने उसके दोस्त भानु को फोन कर उसका हालचाल पूछा. 

फांसी की फंदा लगाकर खुदकुशी

भानू हॉस्टल के पहले ब्लॉक में रहता था. नितिन का फोन आने पर वो कमरा नंबर 206 में आया, तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने 205 में रहने वाले छात्र प्रवीण कुमार को इसके बार में बताया , जिसके बाद दोनों ही छात्रों ने इसकी सूचना अन्य छात्रों को दी. इसके बाद वहां कई छात्र इकट्ठा हो गए. छात्रों ने जब कमरे के ऊपर लगे रोशनदान में झांककर देखा तो करुणानिधि का शव पंखे ले लटकता हुआ नजर आया. मृतक छात्र सोमवार की शाम को ही घर से छुट्टी खत्म होने के बाद वापस आया था. 

पुलिस को कमरे से मिला सुसाइड नोट

खुदकुशी की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर के दरवाजा खुलवाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को छात्र के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया, हालांकि अभी तक छात्र की खुदकशी के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना पर डीएम अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे. 

आपको बता दें कि सैफई मेडकिल यूनिवर्सिटी में मेडिकल एवं एमबीबीएस के 5 छात्र-छात्राएं खुदकुशी कर चुके हैं. अगस्त महीने में ही गोरखपुर के एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. 

ये भी पढ़ें- BJP नेता और पूर्व मंत्री के भाई, RLD नेता समेत 50 लोगों का शस्त्र लाइसेंस रद्द, बागपत डीएम ने इस वजह से लिया एक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget