एक्सप्लोरर

UP Election 2022: तीसरे चरण के चुनाव के लिए इटावा प्रशासन ने पूरी की तैयारी, डीएम ने लोगों से की ये अपील

UP Assembly Election 2022: इटावा में कल होने वाले मतदान के लिए जनपद में कुल 11 लाख 35 हजार 287 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. जिले की 3 विधानसभा में 1446 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

UP Assembly Election 2022: इटावा में कल होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लिया है. 3 विधानसभा में चुनाव कराने के लिए 1446 मतदान पार्टी मंडी परिसर से इटावा (Etawah) रवाना हो रही है. जिला अधिकारी और एसएसपी ने एबीपी गंगा से बात करते हुए कल होने वाले मतदान को लेकर जानकारी दी. डीएम श्रुति सिंह ने जनपद के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की. एसएसपी ने होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी. 

कहां कितने मतदाता
मंडी परिसर से तीन विधानसभा इटावा सदर, जसवंतनगर (Jaswantnagar Assembly) और भरथना सुरक्षित सीट के लिए 1446 पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो रही है. इटावा में कल होने वाले मतदान के लिए जनपद में कुल 11 लाख 35 हजार 287 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. सबसे ज्यादा मतदाता भरथना सुरक्षित सीट से हैं जिनकी संख्या 3 लाख 89 हजार 09 है. इटावा सदर से 3 लाख 80 हजार 743 मतदाता वोट करेगे. जसवंतनगर विधानसभा से 3 लाख 65 हजार 535 मतदाता वोट करेंगे. 

कितने पोलिंग बूथ
पोलिंग बूथ की बात की जाए तो जिले की 3 विधानसभा में 1446 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. सबसे अधिक 510 पोलिंग बूथ भरथना विधानसभा में बनाए गए हैं. जसवंतनगर विधानसभा में 483 पोलिंग बूथ और इटावा सदर में 453 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. आज सुबह से पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य तक रवाना करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है. इटावा जिलाधिकारी श्रुति सिंह और इटावा एसएसपी जयप्रकाश कल होने वाले चुनाव को सफलतापूर्वक कराने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं.

ज्यादा वोट करें-जिलाधिकारी
एबीपी गंगा से बात करते हुए इटावा जिला अधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि 1446 पोलिंग पार्टी अपने बूथ के लिए निकल रही है. जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने जनपद के मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की. इटावा एसएसपी जयप्रकाश ने एबीपी गंगा को बताया कि चुनाव को सुरक्षित कराने के लिए 10 हजार सुरक्षाकर्मी जिसमे पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस के जवान और होमगार्ड जनपद में मौजूद रहेंगे.

सभी पोलिंग बूथ पर हाफ सेक्शन पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद रहेगा. पूरे जनपद में 77 क्लस्टर मोबाइल बनाये गए हैं. 158 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे.15 जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे. 6 डिप्टी एस पी रैंक के पुलिस अधिकारी रहेंगें. 3 एडीपी और एडिशनल एसपी पूरे चुनाव पर नजर रखेंगे. जनपद से लगने वाले मध्यप्रदेश के बॉर्डर को सील कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: CM Yogi का यादव परिवार पर तंज, कहा- हालत ऐसी, चाचा को कुर्सी नहीं मिली और पिता को...

UP Night Curfew: घटते कोरोना के बीच यूपी में पाबंदियों में मिली ढील, खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget