एक्सप्लोरर

Etawah: इटावा पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो तस्करों से सवा करोड़ का गांजा बरामद

Hemp seized in Etawah: उड़ीसा से कानपुर के रास्ते आगरा लाये जा रहे गांजे की बड़ी खेप इटावा पुलिस ने पकड़ी है. इस दौरान पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार किये हैं.

Etawah Police seized Hemp: इटावा पुलिस और क्राइम ब्रांच (Etawah Police and Crime Branch) को बड़ी सफलता मिली है. उड़ीसा से तस्करी के लिए लाया गया एक करोड़ 25 लाख रुपये की कीमत का 5 कुंतल 26 किलो (5 quintal and 26 Kg) गांजा (Hemp) पुलिस ने बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, पिकअप के ज़रिए उड़ीसा से लाये गए गांजे को कानपुर के रास्ते आगरा ले जाया जा रहा था. 

दो तस्कर गिरफ्तार 

इटावा में इकदिल पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने तस्करों का भांडा फोड़ किया है, जिसमें गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किये हैं. उड़ीसा से पिकअप में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था. पकड़े गए गांजा तस्करों का खुलासा करते एसएसपी डा० बृजेश सिंह ने बताया कि, क्राइम ब्रांच व इकदिल पुलिस को गुरुवार रात हाइवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप से सवा करोड़ रुपए कीमत का पांच कुंतल 26 किलो गांजा बरामद कर उसमें सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. 

कानपुर के रास्ते आगरा लाया जा रहा था गांजा 

दोनों ही अन्तर्राज्यीय तस्कर बताए जा रहे हैं. बरामद गांजा उड़ीसा से कानपुर के रास्ते आगरा ले जाया जा रहा था. शुक्रवार की रात मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध एसएसपी के निर्देशन में जिले भर में अभियान चलाया जा रहा था. गुरुवार की देर रात क्राइम ब्रांच व इकदिल पुलिस टीम संयुक्त रुप से नेशनल हाइवे इकदिल पर चेकिंग कर रही थी. तभी टीम को सूचना मिली कि कानपुर की तरफ से एक पिकअप के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी करके आगरा ले जाया जा रहा है, जिनके पास अवैध असलहा भी है. इस पर पुलिस टीम ने कस्बा के इकदिल तिराहे के सामने पहुंचकर बैरीकेटिंग कर सघनता से चेकिंग शुरु की तभी एक बुलेरो पिकप कानपुर की तरफ से आती हुई दिखाई दी. जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर पिकप को तेजी से चलाते हुए भगाने लगा. जिसे पुलिस टीम ने पीछा करते हुए इकदिल ओवर ब्रिज के नीचे घेरकर पकड़ लिया.

पांच कुंल से ज्यादा गांजा बरामद

पिकप से पुलिस ने ड्राइवर ओमप्रकाश छाबा निवासी डेहहे थाना जायल नागौर राजस्थान व देवीराम उर्फ अजय सिंह निवासी नंदगवा खैरा राठौर आगरा को हिरासत में लेकर त्रिरपाल हटवाकर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें 26 बोरिंया रखी मिली. जिन्हें खोलकर चेक करने पर उनमें गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने पकड़े गए गांजे की कीमत सवा करोड़ रुपए के लगभग बताई है. गांजा पांच कुंतल 26 किलो है. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारें में भी जानकारी का प्रयास कर रही है.
 

अन्तर्राज्यीय तस्कर

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए गांजा व तस्करों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह तस्कर अन्तर्राज्यीय स्तर के हैं और ये उड़ीसा के कोरापुट से गांजा लेकर आए थे, जिसको आगरा ले जा रहे थे. उन्होंने बताया कि तस्करों से पूछताछ में उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है. उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही बताया कि ये तस्कर पिछले दो साल से इस काम में लगे हुए थे. बता दें कि इसके पहले भी पुलिस ने पांच कुंतल गांजा पकड़ा था.
 
उड़ीसा से आगरा ले जाने के दौरान दो तस्करों से पांच कुंतल से अधिक गांजा पकड़ने वाली पुलिस टीम की एसएसपी ने न केवल सराहना की बल्कि टीम को 25 हजार रुपए पुरस्कार देने की भी घोषणा की. 

ये भी पढ़ें.

Tokyo Paralympics 2020: नोएडा के डीएम सुहास एल वाई ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता, सीएम योगी ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget