एक्सप्लोरर

Etawah Murder: इटावा में पिता ने की अपने इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, कहा- मैं नहीं मारता तो...

Etawah Crime News: आरोपी पिता ने बताया कि उसने ही अपने इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या की है और कुल्हाड़ी को पास के खेत में छुपा दिया है, जबकि खून से सने कपड़े कुएं में फेंक दिए हैं.

Etawah Father Killed Son: यूपी के इटावा (Etawah) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता ने अपने इकलौते बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की खबर लगते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया. पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस का बताया कि आखिर उसने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया. 

ये वारदात ऊसराहार थाना क्षेत्र के मजरा कटैला गांव की है. जहां ग्राम प्रधान ने मंगलवार सुबह थाना पुलिस को हत्या की सूचना दी. सूचना मिलते ही इलाकाई थाना पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पडताल करने में जुट गई. पुलिस को मृतक के शव पर दो घाव मिले जो करीब तीन इंच चौड़े थे. सूचना पर मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम व क्षेत्राधिकारी भरथना ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की, पुलिस को मृतक के पिता पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की, जिसके बाद पिता टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पिता ने की इकलौते बेटे की हत्या 

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उसने ही अपने इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या की है और कुल्हाड़ी को पास के खेत में छुपा दिया है. खून से सने कपडों को गांव के बाहर खेतों पर स्थिति कुएं में फेंक दिया है. आरोपी पिता ने कहा, ऐसे बेटे की हत्या करने का उन्हें कोई दुख नहीं जिससे पूरा परिवार दुखी रहता था. उनका बेटा शराब पीने का आदी था और शराब पीने के लिए पैसे मांगता रहता था, मना करने पर बूढ़े माता-पिता व पत्नी को पीटता था. पिटाई से बचने के लिए पैसे दे दिये जाते तो नशे में आकर पूरे घर को पीटता था. रविवार को उसने अपनी मां को पीटा तो वह अपनी बेटी के घर चली गई. 

आरोपी पिता ने बताई हत्या की वजह

सोमवार को भी मृतक परिजनों से मारपीट कर नशे के लिए 600 रुपये ले गया और शराब पीकर शाम को घर आया और शराब के लिए और रुपये मांगे. मना किया तो पोते व पोती की हत्या करने के लिए कुल्हाड़ी लिए बैठा रहा. पत्नी ने तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया तो पूरी रात परिवार के लोगों से मारपीट करता रहा. उसने कमरे के अंदर बंद बच्चों को मारने की भी कोशिश की और कमरे की दीवार तोडऩे का प्रयास करता रहा, जिससे परेशान पिता ने आपा खोकर कुल्डाडी से बेटे के ऊपर हमला कर उसकी हत्या कर दी.

मौके पर पहुंचे संजय वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने बताया कि शराब के लिए पैसे मांगना और नहीं देने पर परिजनों के साथ मारपीट करने से पूरा परिवार परेशान था जिस पर पिता ने आज उसकी हत्या कर दी, पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी को अखिलेश यादव ने दिया बड़ा झटका, सपा-रालोद में महासंग्राम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget