एक्सप्लोरर

UP Fake Secretariat: इटावा के बसरेहर में फर्जी सचिवालय का खुलासा, जानें क्या-क्या कागजात हुए बरामद?

Etawah Police: अभियुक्त मनोज उर्फ कल्लू पाल के पास से 11 फर्जी मोहरें प्रदेश के डीएम की बरामद की गई हैं. छह फर्जी मोहरें पुलिस अधीक्षकों की मिली हैं. एक फर्जी मोहर पशु चिकित्सा अधिकारी की भी है.

Etawah News: उत्तर प्रदेश (UP) के इटावा जिले के बसरेहर में चल रहे फर्जी सचिवालय (Fake Secretariat) का बुधवार को खुलासा हो गया. इस मामले में बसरेहर कस्बा निवासी मनोज उर्फ कल्लू पाल (Kallu Pal) को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. कल्लू पाल के पास से कई ऐसे कागजात बरामद हुए हैं, जिससे पता चलता है कि वह फर्जी सचिवालय चला रहा था.

अधिकारियों पर दबाव बना करा रहा था काम
पकड़े गए मनोज उर्फ कल्लू पाल के पास से सचिवालय के कई फर्जी कार्ड. प्रदेश के मंत्री और सचिवों के लेटर पैड और उनकी मोहरें भी बरामद की गई हैं. मनोज के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इसमें तीन सीयूजी नंबर भी मिले हैं, जिनके माध्यम से वह प्रदेश के डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों को प्रेशर में लेकर काम करा रहा था. 

ट्रू कॉलर पर दिखाता था सीएम का निजी सचिव
सीयूजी नंबर ट्रू कॉलर पर कल्लू पाल खुद को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी सचिव के रूप में दर्शाता था. इटावा के छोटे से बसरेहर कस्बे का रहने वाला कल्लू पाल जैसे ही इन सीयूजी नंबरों से प्रदेश के जनपदों के अधिकारियों को फोन करता था तो उधर से सर की आवाज आती थी. इसके बाद कल्लू पाल के द्वारा दिए गए आदेश का पालन कराया जाता था.

कार्रवाई पर क्या बोले एसएसपी
मुखबिर की सूचना पर इटावा के एसएसपी राजेश कुमार वर्मा ने इस गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इटावा के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्लू पाल खुद को कर्मचारी बताकर फर्जी सीयूजी नंबर से नौकरी लगवाने और अन्य कामों को लेकर प्रदेश के डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारियों से वार्ता कराता था. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

बरामद हुए ये दस्तावेज
पकड़े गए अभियुक्त मनोज उर्फ कल्लू पाल के पास से 11 फर्जी मोहरें प्रदेश के जनपद के डीएम की बरामद की गई हैं. वहीं छह फर्जी मोहरें प्रदेश के जनपदों में तैनात पुलिस अधीक्षकों की मिली हैं. एक फर्जी मोहर पशु चिकित्सा अधिकारी की भी बरामद की गई है. दो स्मार्टफोन एप्पल के बरामद किए गए हैं. उसके पास से वैगनआर कार को भी जब्त किया गया है. पकड़े गए व्यक्ति के पास सेतु फर्जी आईडी कार्ड, सचिवालय उत्तर प्रदेश में चपरासी की नौकरी के संबंधित कागजात भी बरामद किए गए हैं. उसके पास से दो फर्जी लेटर पैड भी बरामद किए गए हैं. इसमें एक प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का है, जो शस्त्र लाइसेंस दिलाने के लिए है.

यह भी पढेंः UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज, इन्हें दी गई अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget