एक्सप्लोरर

Etawah: सरिता भदौरिया का दावा, 'आम चुनाव में पीएम का चेहरा अहम, मैनपुरी से मिशन-80 पर असर नहीं'

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर कराए गए उपचुनाव में नतीजे समाजवादी पार्टी के पक्ष में गए. इस जीत के बाद पार्टी नेता दावा कर रहे हैं कि 2024 में बीजेपी का सफाया हो जाएगा.

UP News: मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) की जीत से उत्साहित सपा जहां यह मानकर चल रही है कि इसका असर आम चुनाव 2024 पड़ भी पड़ेगा वहीं बीजेपी का मानना है कि उसके मिशन-80 पर इसका कोई असर नहीं होगा.  इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भाई अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) ने कहा कि बीजेपी मिशन-80 (Mission-80)  का को ख्वाब देख रही थी उससे उलट हकीकत है कि पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी और खतौली में बीजेपी हारी, बीजेपी की जमीन खिसक रही है जब उपचुनाव में यह हालत है तो आम चुनाव में बीजेपी का प्रदेश से सफाया हो जाएगा.

अभिषेक यादव ने कहा कि अब लोगों में संदेश गया है कि अगर हम मेहनत से सबको साथ लेकर चले, बूथ पर काम करेंगे तो बीजेपी को हराया का सकता है. आने वाले निकाय चुनाव में हम बेहतर काम करते हुए ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे. चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा के सपा में विलय पर अभिषेक यादव ने कहा कि एकता में बहुत ताकत होती है. हम लोग एक हो गए हैं. इसका संदेश पूरे प्रदेश में गया है. वाकई में उनके साथ आने से हमें मजबूती मिली है. इसी का नतीजा है कि जसवंतनगर के साथ ही मैनपुरी में ऐतिहासिक परिणाम आए हैं.

 नतीजे से नहीं पड़ेगा आम चुनाव पर असर - सरिता भदौरिया

इटावा सदर से बीजेपी की विधायक सरिता भदौरिया ने 'मिशन 80' के सवाल पर कहा कि बीजेपी ने गुजरात में जो बड़ी विजय हासिल की है. साथ ही रामपुर का भी नतीजा आया है. उसको भी देखना चाहिए जिस तरह मैनपुरी उपचुनाव में सपा ने धनबल का प्रयोग किया वह किसी से छुपा नहीं है. उन्होंने आगे कहा, 'इस उपचुनाव का आने वाले लोकसभा चुनाव में कुछ फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि लोकसभा चुनाव में पीएम के चेहरे का भी असर पड़ता है. देश की जनता प्रधानमंत्री के चेहरे में मोदी जी को पसंद करती है उनके कामों को पसंद करती है. मोदी जी का विकल्प इस समय कोई नहीं है इसलिए हमारे मिशन-80 पर कुछ भी फर्क नहीं पड़ेगा.'

शिवपाल से नाराज उनके अपने - सरिता भदौरिया

सरिता भदौरिया ने आगे कहा कि डिंपल यादव एक समय में कन्नौज से निर्विरोध चुनी गई थीं लेकिन उसके बाद दोबारा बुरी तरह चुनाव हार गई थीं इसलिए राजनीति में कुछ स्थाई नहीं होता. वह चुनाव जरूर जीती हैं लोकसभा चुनाव में मैनपुरी में परिणाम बदलेगा. चाचा शिवपाल यादव ने विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था आज उनके लोग उनसे इसलिए नाराज हैं क्योंकि वह उनका साथ छोड़कर अपने बेटे और अपनी एक सीट के लिए सपा में चले गए, ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ा था.

ये भी पढे़ं -

UP News: अलीगढ़ में नहर में पलटी बारातियों से भरी बस, एक की मौत, 12 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget