एक्सप्लोरर

UP: एटा में मामूली सी बात पर मारपीट, युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी, पुलिस ने प्रिजर्ब किया बिसरा

Etah Painful Case: एटा में गेहूं कटाई की मिठाई न खिलाने पर साथी युवकों ने राजू की पिटाई कर दी. इसके बाद राजू ने खेत में जाकर पेड़ पर चढ़ अपनी शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Etah News: एटा जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है. यहां एक मामूली सी बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इसके बाद  एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इसके बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है. एटा जनपद के अलीगंज थाना छेत्र के गांव मिहुता में एक युवक से उसके साथ काम कर रहे लड़कों ने गेहूं कटाई की मिठाई मांगी. इस पर उसने पैसे न होने की बात बताते हुए कहा कि कल खिला देंगे. इसी बात को लेकर उनके विवाद हुआ. इसी दौरान लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी. बस इसी से खफा होकर युवक ने पेड़ पर चढ़ कर फांसी लगा ली. बाद में ग्रामीणों ने उसके शव को उतारा. 

मां ने दर्ज कराई एफआईआर
इस मामले में मृतक की मां मोरकली ने थाना अलीगंज में आईपीसी की धारा 306, 223, 504 के तहत तीन लोगों टिंकू, कन्हैया और अमर दयाल पर एफआईआर दर्ज कराई है. बताया गया है कि 23 अप्रैल की रात को मोरकली का 22 साल का बेटा राजू अपने साथी टिंकू, धीर सिंह, श्याम बाबू, विमला और भूरे के संग मिलकर गेंहू की थ्रेसर से कटायी कर रहा था. 

क्या है पूरा मामला जानें
बताया जाता है कि इसी दौरान आरोपितों ने राजू से गेहूं कटाई की मिठाई मांगी. राजू ने कहा कि मेरे पास रुपये नहीं है कल खिला दूंगा. आरोप है कि आरोपियों ने इसको लेकर राजू की पिटाई कर दी. बस इसी बात से छुब्ध होकर राजू ने खेत पर जाकर पेड़ पर चढ़कर अपनी शर्ट से फांसी लगा ली. राजू की पत्नी और मां उसके पीछे दौड़ीं भी, लेकिन तब तक उसने फांसी लगा ली थी. इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने उसे पेड़ से उतारा. इस पूरे मामले में मृतक की मा मोरकली ने द्वारा टिंकू, कन्हैया और अमर दयाल के खिलाफ अलीगंज कोतवाली  में एफआईआर दर्ज कराई गयी है.

जानें क्या कहा एसएसपी ने
इस मामले में एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि राजू और उनके दोस्त एक दूसरे की फसल कटवाने का काम करते थे. जब राजू ने टिंकू की फसल कटवायी थी तों टिंकू ने राजू को मिठाई खिलाई थी. इसलिए जब राजू की फसल काटी गई और गेंहू निकाला गया तों टिंकू ने राजू से मिठाई मांगी थी. राजू ने रुपये नहीं होने पर मिठाई खिलाने से मना कर दिया था. इससे छुब्ध होकत टिंकू और उसके दो अन्य साथियों ने राजू की पिटाई कर दी. इस पर राजू ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक के बिसरा को प्रिजर्ब किया गया है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इस मामले में गिरफ़्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के डॉक्टर बहनोई पर गिरी गाज, यूपी स्वास्थ्य विभाग ने किया सस्पेंड, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget