एक्सप्लोरर

Etah: एटा में लाउडस्पीकर को लेकर बुलाई गई दो समुदायों की बैठक, सड़क पर नमाज नहीं, उतरवाए जाएंगे लाउडस्पीकर

सिओ सिटी ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क पर नमाज नहीं कर सकते. धार्मिक स्थलों से काफी लाउडस्पीकर उतारे गए हैं, जो बचे हैं उन्हें भी नोटिस दिए जा रहे हैं, उन्हें भी उतारा जाएगा.

सड़क पर नमाज न पढ़ने देने और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर नई गाइडलाइन का मुद्दा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) में दोनों समुदायों की पुलिस कार्यालय पर बुलायी गयी पीस कमेटी की मीटिंग में छाया रहा. जनपद मुख्यालय पर क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस के कार्यालय परिसर में आगामी अलविदा जुमा की नमाज और ईद उल फितर को लेकर दोनों समुदायों के पीस कमेटी की मीटिंग हुई.

लाउडस्पीकर उतारे जाएंगे-सीओ
इस बैठक में सीओ सिटी कालू सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क पर नमाज नहीं कर सकते. उन्होंने ये भी कहा कि धार्मिक स्थलों से काफी लाउडस्पीकर आज उतारे गए हैं, जो बचे हैं उन्हें भी नोटिस दिए जा रहे हैं, उन्हें भी उतारा जाएगा.


Etah: एटा में लाउडस्पीकर को लेकर बुलाई गई दो समुदायों की बैठक, सड़क पर नमाज नहीं, उतरवाए जाएंगे लाउडस्पीकर

फ्लैग मार्च किया गया
एटा में अलविदा जुमे की नमाज और ईदुल फितर को ध्यान में रखते हुए सीओ सिटी कार्यालय में हुई दोनों समुदायों की हाई लेविल पीस कमेटी की मीटिंग शासन द्वारा लाउडस्पीकर के प्रयोग, अलविदा जुमा की नमाज और ईद की नमाज को लेकर बुलायी गयी थी. इस मीटिंग के खत्म होने के तुरंत बाद एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में एटा जिला मुख्यालय के भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पुलिस ने फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग की.

UP Corona Update: यूपी में भी डरा रहा कोरोना, लगातार चौथे दिन सामने आए 200 से ज्यादा नए मामले

ज्यादा आवाज में न बजाएं-सीओ
सीओ सिटी कालू सिंह ने कहा कि शासन द्वारा लाउडस्पीकर के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन करें. उन्होंने कहा कि जिन मंदिर, मस्जिद, धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर बिना अनुमति के लगे हैं उनसे अनुमति प्राप्त करने को कहा गया है. एक निर्धारित मानक डेसिबल में दिया गया है, उससे ज्यादा न बजाएं अन्यथा लाउडस्पीकर को उतार दिया जाएगा.

यातायात बाधित न हो-सीओ
सीओ सिटी ने कहा, सार्वजनिक स्थानों पर पूजा अर्चना सभी के लिए है. यातायात किसी प्रकार का बाधित न हो इस तरह के निर्देश भी दिए गए हैं. शासन के निर्देश हैं कि यातायात बाधित न हो, चाहे वो अलविदा जुमा की नमाज हो, चाहे ईद की नमाज हो, चाहे कोई भी किसी भी प्रकार का प्रोग्राम हो, किसी भी धर्म का हो.

ये लोग उपस्थित रहे
वहीं इस अवसर पर उप जिला अधिकारी एटा शिव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली नगर शम्भू नाथ सिंह, मुस्लिम नेता जहीर अहमद सहित दोनों सम्प्रदाय के सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

UP Weather Forecast: यूपी में आज से पड़ेगी 'लू' की मार, इस दिन मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश का है अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget