एक्सप्लोरर

Etah News: एटा में सगे चाचा ने ही की थी 7 साल के गूंगे-बहरे भतीजे की हत्या, पूछताछ में सामने आई बड़ी साजिश

Etah News: एटा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां हत्या मामले में जेल में बंद अपने भाई को छुड़ाने के लिए आरोपी ने अपने ही सगे भतीजे की हत्या कर दी और दूसरे पक्ष पर आरोप लगा दिया.

Etah Crime News: यूपी के एटा में 13 जुलाई को हुई सात के बच्चे की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक बच्चे के सगे चाचा ने ही विरोधियों को फंसाने के लिए ये साजिश रची थी. चाचा ने विरोधियों को फंसाकर हत्या के आरोप में जेल में बंद सगे भाई को छुड़ाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए अपने 7 साल के गूंगे, बहरे और मंदबुद्धि भतीजे मयंक की गोली मारकर हत्या कर दी थी.  

13 जुलाई को एटा के जैथरा थाना छेत्र के पिपहरा गांव में 7 साल के मासूम की रात में घर में सोते समय गोली मारकर हत्या हुई थी. मयंक के चाचा नीरज ने विरोधियों को फंसाने के लिए सगे भतीजे की हत्या की और विरोधी पक्ष के पांच नामजद लोगों रामव्रज, बबलू, विवेक, विमलेश और अतेंद्र के खिलाफ जैथरा थाना में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 120 बी 34 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. आरोपी चाचा नीरज का प्लान था कि भतीजे की हत्या के बाद वो अपने विरोधियों को फंसाकर उनपर दवाब बनाकर कम्प्रोमाइज करके जेल में हत्या के आरोप में बंद अपने भाई संजू को छुड़ा लेगा.

हत्या मामले में बंद भाई को छुड़ाने के लिए रची साजिश

दरअसल सितम्बर 2022 में विरोधी पक्ष के रामब्रज के भाई ओमवीर की नीरज, संजू, रिंकू तीनों सगे भाइयों व इनके साथी चोव सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्या के आरोप में आईपीसी की धारा 452, 302, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में नीरज का भाई संजू अभी भी एटा जेल में बंद है. 

एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने हत्या के आरोप में बंद अपने भाई को छुड़ाने के लिए इस साजिश को रचा था. उसने पहले अपने सात साल के भतीजे की हत्या की और फिर अपने विरोधियों को फंसाने के लिए पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करा दी. उन्होंने कहा कि आरोपी के लिए अपने मंदबुद्धि बच्चे को पालना मुश्किल थी. इसलिए उसने अपने भाई के लिए अपने भतीजे को कुर्बान कर दिया.  

एसएसपी ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगवाकर जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाए क्योंकि अपंग, मंद बुद्धि और निरीह बच्चे को इस तरह से मार देना जघन्य अपराध है. ये अपराध अक्षम्य है, इस मामले में आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव को नहीं भा रहे सहयोगी, हर चुनाव से पहले सपा कर रही नए प्रयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget