एक्सप्लोरर

Etah Crime News: काफी दिनों से लापता था शख्स, अब कुत्तों ने खोदकर निकाला शव, जानें- पूरा मामला

UP Crime News: यूपी के एटा जिले के एक गांव में 4 फरवरी को लापता हुए शख्स का शव जमीन में दबा मिला है. गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 फरवरी को दर्ज की गई थी.

Etah Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में 4 फरवरी को लापता हुए गौरव कुमार (24) का शव जमीन में दबा मिला है. गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 फरवरी को दर्ज की गई थी. इसके बाद पुलिस ने दावा किया था कि गौरव गांव से भाग गया था क्योंकि उसने कई लोगों से पैसे उधार लिए थे. हालांकि, चार मार्च को आवारा कुत्तों ने जमीन से खोदकर उसका शव बरामद कर लिया.

गौरव के परिवार के अनुसार, शव नग्न अवस्था में मिला और इसे विकृत करने के लिए तेजाब डाला गया था. कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला पावल में एक खेत में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते इंसान का हाथ खोद रहे हैं. जल्द ही ग्रामीण इक्ठ्ठे हो गए और पुलिस को बुलाया गया. गहरी खुदाई करने पर पुलिस ने गौरव कुमार का शव बरामद किया. मृतक के चचेरे भाई राघवेंद्र कुमार ने बताया, "गौरव दिल्ली के एक शोरूम में काम करता था. चार फरवरी को वह गांव में एक शादी में शामिल होने आया था. दोपहर में फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया. शाम को उसने अपनी पत्नी को जल्द ही घर लौटने की सूचना दी. उसके आधे घंटे बाद उसका फोन बंद हो गया."

चचेरे भाई ने दी ये जानकारी

चचेरे भाई ने आगे कहा, "हमने उसकी तलाश की और दिल्ली में उसके दोस्तों से संपर्क किया लेकिन किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इसके बाद हमने पुलिस से संपर्क किया लेकिन वहां के अधिकारी ने शिकायत दर्ज नहीं की. काफी समझाने के बाद 7 फरवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पिछले महीने से हम कई बार थाने के चक्कर लगा रहे हैं. वहां के अधिकारी कहते रहे कि गौरव कर्ज में डूबा होने के कारण गांव से भाग गया है." उन्होंने यह भी दावा किया कि उसने परिवार के सदस्यों को धोखा दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा, "पुलिस ने लापता व्यक्ति के मामले की जांच की थी. यह सामने आया कि उसने पैसे उधार लिए थे और उसे वापस नहीं कर पाया. गांव में दफन शव को बरामद करने के बाद एक विशेष मामले की विस्तार से जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. अभी तक मृतक के परिवार ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है."

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: सातवें चरण के मतदान के बीच OP Rajbhar ने किया बड़ा दावा, BJP को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने 'ऑपरेशन गंगा' पर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं तारीफ तब करता जब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget