एक्सप्लोरर

Etah: धारा 144 के बावजूद Agnipath Scheme के विरोध में सड़क पर उतरे युवा, जाम कर दी रोड

उत्तर प्रदेश के एटा में धारा 144 लागू होने के बावजूद युवा अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतर आए. पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने.

UP News: एटा जनपद (Etah District) में भी सेना भर्ती की 'अग्निपथ' योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ युवाओं ने प्रदर्शन किया. युवा इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. अचानक ही सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने हाथ में लाठी-डंडा और बैनर ले रखा था. यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब एटा जिले में धारा 144 लागू (Section 144 Imposed) है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की. 

पुलिस की कोशिश हुई नाकाम

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री व सीओ इरफान नासिर खान ने युवाओं से बात करने की भी कोशिश की लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ. प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास करती रही. मौके पर जलेसर कोतवाली के इंस्पेक्टर डीएन मिश्रा ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की.

Agnipath Protests: यूपी में 17 जगहों पर विरोध प्रदर्शन, बलिया और अलीगढ़ में आगजनी, मथुरा में हुईं छिटपुट घटनाएं

धारा 144 का भी नहीं दिखा डर

एटा जिले में धारा 144 लागू होने का डर युवाओं में नहीं दिखा और वे केंद्र सरकार की योजना के विरोध में सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारी युवा इस आदेश को अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं. उधर, इस संबंध मे एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि  लगभग 200 युवाओं ने 'अग्निपथ' भर्ती योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है. अधिकारियों ने उनको समझाने बुझाने का प्रयास किया. युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया है.  

उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. राज्य का पुलिस प्रशासन युवाओं से शांति की अपील कर रही है तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर युवाओं से कहा कि वे किसी बहकावे में न आएं, लेकिन अपील का असर होता फिलहाल नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें -

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ योजना' को लेकर विरोध के बीच सीएम योगी ने फिर दिया आश्वासन, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget