एक्सप्लोरर

Watch: गड्ढे में फंसी बस देख गाड़ी से उतरे BJP विधायक, धक्का देकर बाहर निकलवाया

Viral Video: जब बीजेपी विधायक विपिन वर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने रोडवेज को गड्ढे में फंसा देखा, जिसके बाद उन्होंने बस को धक्का देकर बाहर निकाला.

BJP MLA Vipin Varma: यूपी के एटा की सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विपिन वर्मा डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो यूपी रोडवेज की बस को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी विधायक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने रोडवेज को गड्ढे में फंसा देखा, जिसके बाद वो अपनी गाड़ी से उतरे और बस को धक्का लगाने लगे. इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया. 

ये घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है जब बीजेपी विधायक विपिन वर्मा अपने परिवार के साथ आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. जब उनकी गाड़ी थाना अवागढ के वसुंधरा इलाके के पास पहुंची जहां कासगंज डिपो की रोडवेज बस गड्ढे में फंसी हुई थी. बस आगे की ओर बढ़ नही पा रही थी. जिसकी वजह से गाड़ियों की आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही थी. 

बीजेपी विधायक ने लगाया रोडवेज़ बस को धक्का
विपिन वर्मा ने जब बस को बीच सड़क में फंसा देखा तो वो अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और पार्टी कार्यकर्ताओं व सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर बस को धक्का लगाने लगे. जिसके बाद दूसरे लोग भी उनके साथ जुड़ते चले गए और बस को धक्का लगाने लगे. जिसके बाद बस आगे की ओर बढ़ी और उन्होंने बस को धक्का लगाते हुए साइड में लगवा दिया, जिसके बाद जाम खुला और गाड़ियां आगे बढ़ सकीं और जाम खुल गया.  

सदर विधायक विपिन वर्मा जब बस को धक्का लगा रहे थे, तभी वहां मौजूद किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. लोग बीजेपी विधायक के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि एक जनप्रतिनिधि को ऐसा ही होना चाहिए और हमेशा जनता की मदद के लिए आगे रहना चाहिए. 

कुलदीप सिंह सेंगर को मिली 20 दिसंबर तक की अंतरिम जमानत, हाईकोर्ट ने रखी ये शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget