एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के लोगों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, ESIC ने किया ये एलान

Uttarakhand News: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में नए अस्पताल खोलने का फैसला लिया गया.

Uttarakhand ESIC Hospital: उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में नौ अस्पताल बनाने का फैसला किया है. इसके अलावा गुजरात में 17 नए दवाखाने भी खोले जाएंगे. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को ईएसआईसी मुख्यालय में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 192वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया.

बैठक में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हुए. श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम जारी एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ईएसआई योजना के तहत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में नौ नए अस्पताल और गुजरात में 17 नए दवाखाने स्थापित किए जाएंगे. 

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

इस बैठक के बाद भूपेन्द्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई. ईएसआई योजना के तहत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 9 नए ईएसआईसी अस्पताल और गुजरात में 17 नई डिस्पेंसरियां स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. बैठक में ईएसआईसी अस्पताल, अंधेरी, महाराष्ट्र को 500 बिस्तरों वाली मल्टी-स्पेशलिटी सुविधा के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

ईएसआईसी ने इन प्रस्तावों को भी दी मंजूरी

बयान के अनुसार, मुद्रास्फीति के प्रभाव को बेअसर करने के लिए स्थायी विकलांगता लाभ (पीडीबी) और आश्रित लाभ (डीबी) की मूल दर को बढ़ाने के प्रस्ताव को भी ईएसआईसी ने मंजूरी दी. पीडीबी का भुगतान मासिक रूप में वेतन का 90 प्रतिशत तक किया जाता है. 

बेड क्षमता बढ़ाने का भी निर्णय लिया

ऐसे मामलों में जहां काम के दौरान व्यावसायिक खतरों के कारण मृत्यु होती है, बीमित व्यक्ति के आश्रितों को मासिक भुगतान के रूप में वेतन के 90 प्रतिशत की दर से डीबी का भुगतान किया जाता है. ईएसआईसी ने महाराष्ट्र के बिबवेवाड़ी और ओडिशा के राउरकेला स्थित अपने अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाने का भी निर्णय लिया. 

ये भी पढ़ें- 

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा में हुई चूक पर आचार्य प्रमोद बोले- 'पीएम से नफरत के चक्कर में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget