एक्सप्लोरर

आजम खान पर कसा ईडी का शिकंजा, जमीन कब्जाने के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने आजम खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है। आजम का नाम भू-माफियों की लिस्ट में पहले ही शामिल किया जा चुका है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। सपा सरकार के पूर्व मंत्री व सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आजम खां के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने किसानों की जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर आजम खान के खिलाफ रामपुर में दर्ज कराये गए 27 मुकदमों को केस का आधार बनाया है। बीते दिनों ईडी ने डीएम रामपुर से आजम खान के खिलाफ दर्ज कराये गए मुकदमों का ब्योरा मांगा था। दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आजम पर पीएमएलए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

आजम खान पर कसा ईडी का शिकंजा, जमीन कब्जाने के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप

आजम खान पर रामपुर के ग्राम आलियागंज के 26 किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा करके उसे जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लेने का आरोप है। रामपुर के थाना अजीमनगर में इसका मुकदमा दर्ज है। जौहर यूनिवर्सिटी में किया गया अरबों रुपये का निवेश भी ईडी की जांच के दायरे में आ सकता है। यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए बड़ी रकम चंदे के रूप में भी ली गई थी। मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर भी दो दिन छापेमारी हुई थी। यूनिवर्सिटी पर छापा मारकर सेंट्रल लाइब्रेरी से पुलिस ने दो हजार किताबें बरामद की हैं। ये किताबें मदरसा आलिया से चोरी की गईं थीं।

प्रशासन ने ईडी को भेजी रिपोर्ट

रामपुर जिला प्रशासन ने गुरुवार को आजम खान और उनकी जौहर यूनिवर्सिटी के संबंध में ईडी को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट मिलते ही ईडी केस भी दर्ज कर लिया। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को ईडी को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में उल्लेख है कि जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खान के खिलाफ जमीन कब्जाने के 27 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसमें दो मुकदमे प्रशासन ने कराए हैं। एक मुकदमा कोसी नदी क्षेत्र की पांच हेक्टेयर जमीन कब्जाने का है, जबकि दूसरा मुकदमा 26 किसानों की जमीन कब्जाने का है। 25 किसानों ने भी अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं।

आजम खान पर कसा ईडी का शिकंजा, जमीन कब्जाने के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

आजम खान का नाम भू-माफियों की लिस्ट में शामिल

बता दें कि रामपुर प्रशासन की तरफ से आजम खान का नाम भू-माफियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खान से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। अब्दुल्ला के खिलाफ मंगलवार को फर्जी आयु प्रमाणपत्र लगाकर पासपोर्ट हासिल करने के आरोप में भी एफआईआर भी हुई थी। जिसके बाग पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, हालांक द में अब्दुल्ला को छोड़ दिया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौशांबी के वैशाली में अनोखी घटना, 13वीं के अगले दिन जिंदा लौटा शख्स, परिजनों के उड़ गए होश
कौशांबी के वैशाली में अनोखी घटना, 13वीं के अगले दिन जिंदा लौटा शख्स, परिजनों के उड़ गए होश
लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, टिन्नू यादव... राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नामजद 8 लोग कौन? घरों से बरामद लाखों रुपये कैश
लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, टिन्नू यादव... राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नामजद 8 लोग कौन? घरों से बरामद लाखों रुपये कैश
Ram Mandir Donation Case Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 नामजद आरोपी अरेस्ट, अब होगी पूछताछ
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 नामजद आरोपी अरेस्ट, इकबाल अंसारी बोले- 'देश की बदनामी'
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
Weather Forecast: यूपी-दिल्ली और बिहार के लिए मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज! 22 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
यूपी-दिल्ली और बिहार के लिए मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज! 22 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
IND Vs IRE: पहले टी20 में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, डेब्यू करते ही बना सकते हैं ये 6 बड़े रिकॉर्ड
पहले टी20 में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, डेब्यू करते ही बना सकते हैं ये 6 बड़े रिकॉर्ड
Ghabadkund BO Collection Day 6: मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट  
घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट  
कम समय में तगड़ी कमाई के शॉर्टकट हैं ये औषधीय पौधे, खेती कर किसान बन रहे लखपति
कम समय में तगड़ी कमाई के शॉर्टकट हैं ये औषधीय पौधे, खेती कर किसान बन रहे लखपति
Embed widget