एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच भिड़ंत, 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा गया

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक इनामी अपराधी हत्थे चढ़ा है. रवि नाम का ये अपराधी गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में लूट की वारदातों में वांछित रहा है

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा के जारचा इलाके में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश पर 25 हजार का इनाम था. इसका नाम रवि उर्फ रब्बा बताया जा रहा है. जबकि दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक बाइक मिली है. घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिये जिला अस्पतला में भर्ती कराया है. आपको बता दें कि 26 मई को इन्हीं बदमाशों के साथ पुलिस की भिड़ंत हुई थी लेकिन वे भागने में सफल रहे थे.

थाना जारचा क्षेत्र में ये पुलिस और बदमाशों की भिड़ंत हुई. पुलिस द्वारा बदमाश से की गई पूछताछ में जानकारी मिली कि उसका नाम रवि उर्फ रब्बा है जो दो दिन पहले जारचा की मोटरसाइकिल लूट में वांछित था. इस पर 25000 का इनाम भी रखा गया था. पुलिस मुठभेड़ में एक अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया है. जारचा कोतवाली पुलिस समेत अन्य थानों की पुलिस फरार हुए बदमाश को पकड़ने के लिए कांबिंग कर रही है.

लूटपाट की घटनाओं में वांछित था

पुलिस ने जब पकड़े गए बदमाश की आपराधिक मामलों की कुंडली खंगाली तो जानकारी मिली कि रवि थाना धौलाना से भी बाइक लूट में वांटेड था. फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश रवि को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है जहां उसका इलाज चल रहा है. डीसीपी राजेश सिंह (जोन तृतीय) ने बताया कि यह बदमाश गाजियाबाद व जनपद गौतम बुद्ध नगर में लूटपाट व अन्य मामलों में शामिल रहा है.

ये भी पढ़ें:

यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार के पार, 197 की इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget