एक्सप्लोरर

Elvish Yadav News: एल्विश यादव कब निकलेगा जेल से बाहर? जानें बेल को लेकर वकील प्रशांत राठी ने क्या-क्या कहा

Elvish Yadav Case: रेव पार्टी में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में एल्विश यादव जेल में बंद है. वहीं कोर्ट एल्विश के उपर लगीं एनडीपीएस एक्ट की 6 धाराओं में से दो धाराएं हटा दी हैं.

Elvish Yadav Case News: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव पार्टी में सांपों के जहर को सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद है. आज कोर्ट ने एनडीपीएस की 6 धाराओं में से दो धाराएं हटा दी हैं. इसको लेकर एल्विश के वकील प्रशांत राठी का एक बयान आया है. उन्होंने हटाए गए धाराओं को लेकर मीडिया से बात की है और पुलिस की तरफ से कोर्ट में किन धाराओं को बढ़ाने के लिए अर्जी दी गई थी, इन सब पर उन्होंने बात की है.

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि हमने जमानत अर्जी के लिए अदालत में एक आवेदन दायर किया है. कल पुलिस ने कुछ धाराएं बढ़ाने के लिए कोर्ट में आवेदन दी थी. उन्होंने कहा कि क्योंकि हमारे आवेदन में वो धाराएं पहले नहीं थी बाद में बढ़ाई गई हैं. तो हमने अपनी जमानत अर्जी में भी वो धाराएं बढ़ाए जाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. उन्होंने कहा कि सुनवाई के लिए कल की डेट निर्धारित की गई है. 

एल्विश के वकील ने क्या कहा? 

उनसे जब पूछा गया कि जिस तरीके से जो धाराएं बढ़ाई गई हैं वह कितनी चुनौतीपूर्ण हैं और कौन सी धाराएं बढ़ाई गई हैं.  इसका जवाब देते हुए एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि वकालत में हर चीज चुनौतीपूर्ण होती है. कोई भी धाराएं बढ़ाई जाएगी या घटाई जाएगी सब चुनौतीपूर्ण होती वकालत में. कौन सी धाराएं बढ़ाई गई हैं इसपर उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक आवेदन दी थी धाराओं को बढ़ाने के लिए सेक्शन 22, सेक्शन 27, 27 ए सेक्शन 29 और सेक्सशन 30, 32 और एनडीपीएस एक्ट को बढ़ाने को लेकर कोर्ट में आवेदन दी गई थी. लेकिन कोर्ट ने कहा है कि सेक्शन 22, 29, 30 और 32 बढ़ाया जाता है और एक सेक्शन 20 जो पहले लिया गया था, उसको हटा दिया जाता है. 

एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि इस मामले में जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई है और लोअर कोर्ट में बेल पर सुनवाई 22 मार्च को कल दोपहर में होगी. नोएडा कोर्ट में हड़ताल के चलते बेल एप्लीकेशन अप्लाई नहीं हो पा रही रही थीं. वहीं वकील ने कहा कि पहले जो इस मामले में आरोपी पकड़े गए थे उन्हें बेल मिल चुकी है तो हम कोर्ट में इसी आधार को रखेंगे.

क्या है पूरा मामला? 

एल्विश यादव पर में दिल्ली-एनसीआर में पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में पांच अन्य लोगों के साथ मामला दर्ज किया गया था. इस संबंध में एक पशु कल्याण कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस मामले पहले भी एल्विश यादव से पूछताछ की थी और मामले की जांच चल रही थी. पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को भी पकड़ा था, जिसमें आरोपियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे.

वहीं आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था, जैसी डिमांड होती थी, उसी के अनुसार सपेरे से लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें प्रोवाइड कराता था. वह इसे दिल्ली के बदरपुर के पास के एक गांव से लाता था, इसे सपेरों का गढ़ माना जाता है. इसके साथ ही इस मामले में हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया का भी नाम सामने आया था. इस केस में आरोपी राहुल के घर से एक लाल डायरी बरामद हुई थी जिसमें संपेरो के नंबर, बुकिंग और पार्टी में शामिल लोगों के नाम का ब्यौरा दर्ज था.

वहीं डायरी में एलविश और फजलपुरिया के बीच मुलाकात का भी ब्यौरा दर्ज था. डायरी में एल्विश की नोएडा के फिल्म सिटी और छतरपुर के फार्म हाउस पार्टी का भी जिक्र था. इस डायरी में बॉलीवुड, यूट्यूबर के लिए रेव पार्टी में पहुंचाए गए सांप, वेनम, सपेरे, ट्रेनर का जिक्र था, जिसके हर पेज पर पार्टी का दिन, आयोजक का नाम, लोकेशन, समय और पेमेंट का हिसाब-किताब लिखा था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, INDIA गठबंधन को झटका, एक और दल का छूटा साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget