एक्सप्लोरर

Election Result 202: चुनावी नतीजों की बीच I.N.D.I.A गठबंधन पर रालोद की पहली प्रतिक्रिया, कांग्रेस-सपा को दिए बड़े संकेत!

Assembly Election Results 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और एमपी के चुनावी रुझान में बीजेपी की बढ़त पर I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर रालोद नेता ने दी प्रतिक्रिया. गठबंधन की तकरार पर बड़े संकेत दिए हैं.

MP Election Result 2023: आगामी लोकसभा से पहले देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था. वहीं इस दौरान एनडीए गठबंधन को हराने और सत्ता से हटाने के लिए देश की कई विपक्षी पार्टियों ने एक साथ आकर इंडिया गठबंधन बनाया था. फिलहाल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग करने पर इंडिया गठबंधन में तकरार देखी गई. फिलहाल उसी का नतीजा हमें मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में देखने को मिल रहा है. जहां हो रही मतगणना के दौरान बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.

इसी बीच इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक दल की ओर से पहले प्रतिक्रिया आई है. राष्ट्रीय लोक दल के नेता रोहित अग्रवाल का कहना है कि इंडिया गठबंधन को अपना दिल बड़ा करने की जरूरत है और यह समझना है कि हमें आपस में लड़ना है या फिर जनविरोधी ताकत से लड़ना है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सीट शेयरिंग किए जाने को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हुई तकरार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले आपस में लड़ने से इसका सीधा फायदा विपक्षियों को ही मिल रहा है. 


Election Result 202: चुनावी नतीजों की बीच I.N.D.I.A गठबंधन पर रालोद की पहली प्रतिक्रिया, कांग्रेस-सपा को दिए बड़े संकेत!

उनका कहना है कि मतगणना के अनुसार बीजेपी ज्यादा बड़े अंतर से नहीं जीत रही है. भले ही सत्ता में बीजेपी आती नजर आ रही है. वहीं इसे एकतरफा जीत कहना गलत होगा. इस दौरान जनता का रूझान बहुत मजबूती के साथ विपक्षी पार्टियों के साथ भी नजर आ रहा है. उनका कहना है कि विपक्षी पार्टियों ने जनता के दिल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है. वहीं उनकी सबसे बड़ी कमी आपस में लड़ना रही. जिसका खामियाजा उन्हें रुझान में देखने को मिल रहा है.

आरएलडी नेता रोहित अग्रवाल के अनुसार इंडिया गठबंधन में दिखी तकरार के कारण जनता में अविश्वास की भावना पैदा हुई. जिसके कारण जनता के बीच निगेटिव मैसेज जाता है और फिर जनता कंफ्यूज हो जाती है. वहीं इस दौरान रोहित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मदारी पार्टी है उसको अगर हराना है तो बड़े दिल के साथ-साथ साफ दिल भी गठबंधन के लिए रखना होगा.

यह भी पढ़ेंः 
एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस की हार, आचार्य प्रमोद ने किया बड़ा दावा, ट्वीट वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget