एक्सप्लोरर

बैन खत्म होते ही SP-BSP पर बरसे योगी, पढ़ें- संभल रैली की बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुनाव आयोग का बैन आज खत्म हो गया है। जिसके बाद योगी आज संभल में रैली को संबोधित किया और एसपी-बीएसपी को निशाने पर लिया।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगा चुनाव आयोग का 72 घंटे का प्रतिबंध आज खत्म हो गया है। बैन खत्म होते ही एक बार फिर से योगी का चुनावी मैदान में आक्रामक तेवर देखने को मिले। अपने चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत योगी ने संभल से की, जहां जनसभा संबोधित करने के दौरान योगी ने एसपी-बीएसपी को जमकर निशाने पर लिया और इशारों में आजम खान का नाम लिए बगैर उनको भी घेरा।

संभल रैली की बड़ी बातें 

  1. चुनाव प्रचार पर बैन खत्म होने के बाद संभल में योगी की पहली रैली हुई। इस दौरान योगी ने सपा-बसपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकार में गुंडों का राज था।
  2. योगी ने अखिलेश और मायावती का घेराव करते हुए कहा कि पहले कावड़ यात्रा पर रोक लगा दी जाती थी। समाजवादी पार्टी की सरकार ने कावड़ यात्रा पर रोक लगा दी और बीएसपी की सरकार ने जन्माष्टमी के महोत्सव पर रोक लगा दी। हमारी सरकार आई, तो हमने कहा कि कावड़ यात्रा भी निकली जाएगी और जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी। हमने कहा कावड़ यात्रा भी निकलेगी और डिजे भी बजेगा और हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश भी होगी। आज कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर सकता।
  3. रैली के दौरान योगी ने मायावती को निशाने पर लेते हुए कहा कि मायावती ने मुसलमानों से वोट करने की अपील की थी। हमारी योजनाओं का आधार जाति नहीं गरीबी है। बिना जाति देखे सबको योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हमने बिना भेदभाव किए, यूपी का विकास किया।
  4. इस दौरान योगी ने बिना नाम लिए आजम खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को वंदे मातरम गाने में परेशानी होती है, उसे आपके वोट का भी अधिकार नहीं है।
  5. नरेंद्र मोदी जी का सपना "सबका साथ-सबका विकास" है। यूपी का चौकीदार बनने के बाद मैंने इसी दिशा में कार्य किया। चाहे गोरखपुर में जापानी बुखार का खात्मा हो, कुंभ का दिव्य व भव्य आयोजन, 24 घंटे बिजली, चुस्त कानून व्यवस्था या विकास की कोई भी परिकल्पना, हम हर कसौटी पर खरे उतरे हैं!
  6. योगी ने रैली में कहा कि दोनों चरणों की 16 सीटों पर बीजेपी जीत रही है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी का भगवा झंडा झुकना नहीं चाहिए।
  7. योगी ने कहा कि प्रयागराज का कुंभ हमारी सरकार ने पूरी भव्यता से संपन्न किया। इससे कुंभ को दुनिया में पहचान मिली।
  8. योगी ने कहा कि संभल को कुछ लोगों ने बर्बाद कर दिया है।
फिरोजाबाद रैली संभल के बाद योगी ने फिरोजबाद में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रसेन जादौन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। 72 घंटे का लगा था प्रतिबंध गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के प्रचार करने पर बैन लगा दिया था। हालांकि, 72 घंटे के इस बैन के दौरान योगी मंदिर दर्शन करते नजर आए। योगी के मंदिर दर्शन पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती समेत तमाम विपक्षी दलों ने निशाना भी साधा था। मायावती ने आरोप लगाया था कि योगी बैन के बावजूद मंदिर-मंदिर घूमकर चुनावी लाभ हासिल करने में जुटे हैं।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget