एक्सप्लोरर

Etawah News: इटावा में उद्घाटन के आठ महीने बाद भी बंद है सेंट्रल जेल, अभी तक नहीं हो पाई बिजली की सप्लाई

UP के इटावा में बने प्रदेश के आठवें सेंट्रल जेल में उद्घाटन के आठ महीने बाद भी अभी तक चालू नहीं हो सका है. इस जेल में अभी तक बिजली की सप्लाई भी नहीं हो सकी है.

Etawah Central Jail: इटावा के सैफ़ई के ग्राम महौला स्थित प्रदेश की छठी सेंट्रल जेल उद्धघाटन के 8 महीने बाद भी खाली पड़ी है. इस जेल को बनाने में अरबों रुपयों का खर्च आया था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले कार्यकाल में इसका उद्घाटन किया था. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में बनना शुरू हुआ यह सेंट्रल जेल दो हजार कैदियों की क्षमता वाली है. इस जेल में अभी तक बिजली की सप्लाई और स्टॉफ की बहाली नहीं हो पाई है. इस जेल का निरीक्षण करने आए कारागार मंत्री ने कहा कि जल्द ही इसमें स्टाफ भर्ती और बिजली सप्लाई व्यवस्था करके शुरू कर दी जाएगी.

मुलायम सिंह यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट
यह जेल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जाती है. जेल अधीक्षक रामधनी सिंह ने एबीपी गंगा को बताया की हाल ही में जेल मंत्री के द्वारा निरीक्षण किया गया है कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं जल्दी जेल का शुभारंभ कर दिया जाएगा. 2015 में अखिलेश यादव ने महोला गांव में जेल का निर्माण शुरू कराया था. इसकी कार्यदायी संस्था निर्माण निगम ने इसकी लागात 189.91 करोड़ अनुमान लगाई थी.

फिर इस प्रोजेक्ट को मुलायम सिंह यादव को दिखाया गया जिस पर उनको पसन्द नही आया. इसके बाद इसमें कुछ बदलाव किए गए और लागत बढ़कर 252.26 करोड़ की गई थी. 2016 में इसका कार्य पूरा होना था. लेकिन बड़ा प्रोजेक्ट होने चलते नही हो सका और 2017 में सपा सरकार कार्यकाल खत्म होने के बाद जेल के निर्माण का कार्य बंद हो गया था.

सीएम योगी ने 8 महीने पहले किया था उद्घाटन
योगी सरकार के प्रथम कार्यकाल के 2021 के आखिरी समय में इसका निर्माण पूरा हो सका. सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 नवम्बर 2021 को इस सेंट्रल जेल में पहुंचकर इसका उद्घाटन किया था. लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी अब तक इस जेल में न स्टाफ की तैनाती हुई और न ही विद्युतीकरण हुआ.

हाईटेक और भव्य बनाई गई जेल
यह सेंट्रल जेल करीब 51 एकड़ में बनी हुई है. इसमें 1942 बंदियों को रखने की क्षमता है. इसके अंदर 30-30 बंदियों के लिए 58 बैरक बनाये गए हैं. साथ ही किशोर बंदियों के लिए दो और महिला बंदियों के तीन बैरक बने हैं. इसके अंदर डबल हाई सिक्योरटी बैरक भी है. जिनमें शातिर और बड़े अपराधियों की कड़ी सुरक्षा में रखा जा सकेगा.

इसके लिए प्रत्येक बैरक में 12-12 बंदी रखे जाने की व्यवस्था है. इस सेंट्रल जेल में सुंदर प्रशासनिक भवन भी बनाया गया है. इसमें जेल अधीक्षक, जेलर और अन्य अफसरों के अलावा जेल अधिकारी कार्यालय और कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है. जेल कैम्पस में टाइप फोर के चार, टाइप तीन के तीन और टाइप टू के 120 आवास बने हैं.

बिजली और कर्मचारियों की कमी जल्द होगी पूरी
जेल अधीक्षक डॉक्टर रामधनी के मुताबिक सेंट्रल जेल पूरी तरह से तैयार है. इसमें विद्युत व्यवस्था और स्टाफ रखा जाना है. शासन को इसके लिए डिमांड भेज दी गई है. लखनऊ स्तर से बिजली व्यवस्था किया जाना है. जैसे ही शासन से हरी झंडी मिलेगी वैसे ही इसको शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Transfer Row: इस्तीफे की अफवाहों के बीच PWD मंत्री जितिन प्रसाद बड़ा बयान, जानिए- अब क्या कहा?

Ballia News: पेट में कीड़े मारने की दवा खाने से बिगड़ी पांच स्कूली बच्चों की तबियत, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget