एक्सप्लोरर

प्रयागराज के कुछ इलाकों में आज मनाई जा रही है ईद, जानें क्यों हुई असमंजस की स्थिति

वैसे तो देशभर के ज्यादातर हिस्सों में कल ईद मनाई जाएगी, लेकिन प्रयागराज के कुछ इलाकों में आज ही ईद का त्योहार मनाया जा रहा है.

प्रयागराज. देश के ज्यादातर हिस्सों में ईद-उल-फितर का त्योहार कल पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज के कुछ हिस्सों में ईद आज ही मनाई जा रही है. दरअसल, प्रयागराज के शहर काजी ने देर रात चांद देखने की तस्दीक करते हुए ईद आज ही मनाए जाने का ऐलान किया था. हालांकि तब तक ज्यादातर लोग सो चुके थे और उन्हें इसकी खबर नहीं हुई. सुबह तक ऊहापोह की स्थिति कायम रही.

प्रयागराज में आज जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में प्रोटोकॉल के साथ नमाज अदा की गई, जबकि ज्यादातर लोगों ने घरों पर ही नमाज पढ़ी. जिले में आज आधे से कम लोग ही ईद मना रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोग कल त्योहार मनाएंगे. मस्जिदों में नमाज के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया. मस्जिदों में सिर्फ 5 लोगों ने ही नमाज पढ़ी. इस दौरान देश और दुनिया से कोरोना की महामारी के खात्मे के लिए खास तौर पर दुआएं की गई.

सादगी से मन रही ईद
प्रयागराज में लोगों ने पहले ही ईद का त्योहार सादगी के साथ मनाने का ऐलान किया था. ईद की नमाज के मद्देनजर शहर में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. तमाम रास्तों को बैरिकेड कर दिया गया है और पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं. प्रशासन और धर्मगुरुओं ने भी यहां लोगों से घर पर ही नमाज अदा करने की अपील पहले ही कर दी थी. प्रयागराज में आज सिर्फ बरेलवी मसलक के लोग ही ईद मना रहे हैं, जबकि देवबंदी व शिया समुदाय के लोग कल ईद मनाएंगे. कोरोना महामारी को देखते हुए नमाज पढ़ने के बाद आज लोग ना तो एक दूसरे से गले मिले और ना ही हाथ मिलाकर त्योहार की मुबारकबाद दे रहे हैं. ज्यादातर लोग नए कपड़े भी नहीं पहन रहे हैं. कई घरों में तो सिंवईयां तक नहीं बनी है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus in AMU: कोरोना से 22 दिन में 19 प्रोफेसर की मौत, प्रशासन ने तेज की महामारी से निपटने की तैयारी

फिरोजाबाद में खबर का असर, लखनऊ, प्रयागराज और आगरा भेजे गए धूल फांक रहे वेंटिलेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget