एक्सप्लोरर

Coronavirus in AMU: कोरोना से 22 दिन में 19 प्रोफेसर की मौत, प्रशासन ने तेज की महामारी से निपटने की तैयारी

एएमयू में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. बीते 22 दिनों में यहां 19 प्रोफेसर की मौत हो चुकी है. इसके अलावा कई शिक्षक और कर्मचारी भी अपना जान गंवा चुके हैं.

अलीगढ़. कोरोना का कहर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में भी देखने को मिल रहा है. एएमयू के 100 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है जब यूनिवर्सिटी से जुड़े इतनी संख्या में शिक्षकों, रिटायर्ड शिक्षकों व कर्मचारियों की जान गई हो. एएमयू में पिछले 22 दिनों में अब तक 19 मौजूदा प्रोफेसरों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा कई पूर्व शिक्षकों व कई गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भी इस संक्रमण से अपना दम तोड़ दिया. अभी भी कई शिक्षक व कर्मचारी ऐसे हैं जो इस बीमारी की चपेट में हैं. 

संक्रमण रोकने की कोशिश कर रहा प्रशासन
एएमयू परिसर में सभी संक्रमितों का इलाज ध्रुवा अस्पताल में चल रहा था. मृतकों में 19 प्रोफेसर भी शामिल हैं. बड़ी संख्या में कोरोना से हुई मौतों के बाद एएमयू प्रशासन चौकन्ना हुआ. महामारी से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई हैं. पूरे कैंपस में समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है. परिसर के अंदर लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है. साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित किया गया है. संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसको देखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं.

बता दें कि अभी भी काफी तादाद में गैर शिक्षक कर्मचारी और प्रोफेसर कोरोना से संक्रमित हैं. जिनका उपचार अस्पतालों व घरों में चल रहा है. यही वजह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन मृत्यु दर को रोकने के लिए संक्रमित मरीजों का बेहतर इलाज कराने की व्यवस्था कर रहा है.

कैंपस में डर का माहौल
जिस तरह से एएमयू में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसको देखते हुए कैंपस के अंदर रह रहे लोगों में डर का माहौल है. हर कोई इस महामारी से डरा हुआ नजर आ रहा है. यही वजह है कि परिसर में कोई बाहर निकल रहा है. अगर किसी को बेहद जरूरी काम है तभी वह घर से बाहर निकल रहा है.

ये भी पढ़ें:

फिरोजाबाद में खबर का असर, लखनऊ, प्रयागराज और आगरा भेजे गए धूल फांक रहे वेंटिलेटर

उन्नाव: अब गंगा नदी के पास रेत में दफन मिले कई शव, जांच में जुटा प्रशासन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget