एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

Earthquake in Pithpragarh: उत्तराखंड  (Uttarakhand) में आज फिर भूकंप (Earthquake) से धरती डोल उठी. प्रदेश के पिथौरागढ़ (Pithpragarh) में आज सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है. गनीमत ये रही है. इस मामले में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पिछले कुछ दिनों में इस इलाके में कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, जिसे लेकर भी लोग परेशान है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिथौरागढ़ में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई है. ये पिथौरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में 5 किमी की गहराई में आया. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आसपास काफी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. 

आपको बता दें कि इससे पहले भी 5 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उत्तरकाशी में सुबह करीब चार बजे के आसपास धरती हिलने लगी थी. उस वक्त लोग गहरी नींद में सोये हुए थे. उस वक्त 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया था. ऐसे में लोगों के ज्यादा पता तो नहीं चल पाया, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है. 

रविवार को दिल्ली एनसीआर में महसूस हुए झटके

इससे पहले रविवार शाम को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस दौरान भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में जमीन के करीब दस किमी नीचे था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई थी. इस इलाके की कई बहुमंजिला इमारत हैं, ऐसे में भूकंप आया तो लोग बुरी तरह घबरा गए थे.

उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से जोन- 4 और जोन- 5 में आता है. जो संवेदनशील इलाका माना जाता है. 

Deoria Murder Case: अखिलेश यादव आज देवरिया जाएंगे, प्रेमचंद यादव और सत्य प्रकाश दुबे के परिजनों से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget