एक्सप्लोरर

E-Shram Card Benefits: ई-श्रम कार्ड से मिलता है दो लाख तक का फायदा, जानें कॉमन सर्विस सेंटर से श्रमिक कार्ड कैसे बनवाएं

ई-श्रम (e-shram) योजना में रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. श्रम मंत्रालय के जरिये जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक इससे 23 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगार जुड़ चुके हैं.

e-Shram Benefits: ई-श्रम (e-shram) योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम रहे श्रमिकों के डेटाबेस को बनाए रखने के लिए ई श्रम पोर्टल शुरू किया गया था. जिसका उद्देश्य ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा पहुंचे. इस योजना की शुरुआत भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने अगस्त 2021 में ई-श्रम पोर्टल लॉन्च के जरिये किया था. इस सुविधा का लाभ किसी भी निर्माण क्षेत्र या असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे दिहाड़ी मजदूर, प्लम्बर, इलेक्ट्रिक, निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले श्रमिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इसका लाभ ले सकते हैं.

पूरे देश और उत्तर प्रदेश में ईश्रम पोर्टल रजिस्टर करने वालों का यह आंकड़ा 
ईश्रम कार्ड से केंद्र सरकार के जरिये दी जा रही कई योजनाओं के लाभ और उत्तर प्रदेश सरकार के जरिये दी गई मासिक भत्ते के बाद, इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 10 जनवरी 2022 में 24 घंटों में पूरे देश से पोर्टल पर कुल 37 लाख 23 हजार 639 लोगों रजिस्ट्रेशन करवाया. मिले कुल आवेदनों में से 52.83 फ़ीसदी महिलाएं हैं, वहीं 47.17 फीसद पुरुषों ने भी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है.

देश के श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) के जरिये दी गई जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी 2022 को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सरकार द्वारा चलाई जा रही ई-श्रम योजना (E-Shram Scheme) से अब तक 23 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगार जुड़ चुके हैं. इस तरह स्कीम के तहत 23 करोड़ श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर करा लिया है. 

2 लाख रूपये तक मिलते हैं ईश्रम कार्ड से फायदे
ईश्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने वाले मजदूरों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा. इस कार्ड से श्रमिक सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ ले सकेंगे. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत रजिस्टर्ड श्रमिक की मृत्यु होने पर परिजनों को 2 लाख रुपये मिलेंगे, वहीं पूर्ण अपंग होने पर मजदूर को 2 लाख रुपये की रकम मिलेगी. आंशिक रूप से विकलांग को 1 लाख रुपये मिलेगा. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले मजदूरों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा.

रजिस्ट्रेशन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरुरत
रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य है. जैसे बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी. इसके तहत रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत ही नामांकित (Enrolled) किया जाएगा.

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC VLE) से श्रमिक कार्ड बनवाने की यह है प्रक्रिया

  • इसके लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जायें, जहां उन्हें UAN card यानी eshram Card बनवाने के बारे में बताएं
  • कॉमन सर्विस सेंटर संचालक (CSC VLE) के कर्मचारी के जरिये आपसे आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के अलावा बैंक खाते की
    जानकारी ली जाएगी.
  • इसके आलावा आपकी मासिक आय के सत्यापन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ व्यवसाय और शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि आप यह सभी दस्तावेज नहीं भी देते हैं तो भी आप का पंजीकरण हो जाएगा क्योंकि यह एक औपचारिक दस्तावेज है) मांगा जायेगा.
  • कॉमन सर्विस सेंटर संचालक ( CSC VLE) के जरिये आप का रजिस्ट्रेशन E Shram Portal ऑनलाइन माध्यम से कर दिया जाएगा और आपको eshram Card उसी वक्त डाउनलोड करके दे दिया जाएगा.

e-Shramik Card Online Form के लिए ऐसे अप्लाई कर सकते हैं

  • ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम Register on E-shram के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने के बाद इस पेज पर अपना आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोर्ड, ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करें.
  • अब मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के ऑप्शन को चुनें.
  • आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा जिसे ओटीपी बॉक्स में टाइप करना होगा.
  • आवेदन फॉर्म में नाम, एड्रेस, सैलरी, उम्र दर्ज करनी होगी.
  • फॉर्म पूरा भर जाने पर आपको इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने के पश्चात सबमिट बटन को क्लिक करें.
  • अब आपकी एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो गई है.

e-Shram Card पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन की है सुविधा
आपको बता दें कि ई-श्रम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आप तीन तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पहला तरीका है सेल्फ रजिस्ट्रेशन (Self Registration). इसमें ऑनलाइन आप खुद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं. दूसरा तरीका है कॉमन सर्विस सेंटर और तीसरा तरीका है स्टेट सेवा केंद्र है. सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला तरीका है सेल्फ रजिस्ट्रेशन.

जिनके पास आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर नहीं है वो क्या करें
अगर किसी कामगार के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है तो वह निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकता है. सीएससी पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिये रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 

Mukhyamantri Covid-19 Pariwar Arthik Sahayata Yojana: कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवार को 50 हजार दे रही है दिल्ली सरकार, जानें कैसे करें अप्लाई

UP Assembly Elections 2022: कभी सपा राज में बोलती थी ठाकुर नेताओं की तूती, अब टिकट के भी पड़े लाले, कहीं वजह ये तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget