एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: यूपी में आज सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, सीएम योगी की रहेगी नजर

ड्राई रन से पहले सीएम योगी ने अपने आवास पर कोविड-19 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. इसमें ड्राई रन से लेकर एक्चुअल वैक्सीनेशन तक की तैयारियों पर चर्चा की गई.

लखनऊ. यूपी में आज सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया जाएगा. सभी जिलों के 6-6 स्थानों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हर जिले के 6 स्थानों में से तीन शहरी और तीन ग्रामीण जगहों पर ड्राई रन किया जाएगा. ड्राई रन से पहले सीएम योगी ने अपने आवास पर कोविड-19 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. इसमें ड्राई रन से लेकर एक्चुअल वैक्सीनेशन तक की तैयारियों पर चर्चा की गई.

45 मिनट पहले पहुंचेगी टीम कोरोना टीकाकरण अभियान के पूर्वाभ्यास के लिए टीकाकरण करने वाली टीम को टीकाकरण स्थल पर 45 मिनट पहले यानी सुबह 9.15 बजे पहुंचने की व्यवस्था करने को कहा गया है। पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लाभार्थी उपस्थित नहीं हो जाते.

पिछली कमियों को दूर करने की कोशिश लखनऊ में हुए ड्राई रन कई खामियां पाई गई थी, जिन्हें आज दूर करने की कोशिश की जाएगी. पिछले ड्राई रन में पाया गया था कि जिनको डेमो के तौर पर सूई लगनी थी, उनका नंबर लिस्ट में नहीं था, तो कहीं समय पर इंजेक्शन नहीं पहुंचा. जिन कर्मचारियों को इंजेक्शन लगवाने के डमी के तौर पर अस्पताल आना था, वो भी समय से नहीं पहुंचे. ऐसे में आज जिलों में ड्राई रन कर हर उस कमी को दूर करने की कोशिश होगी जो पिछले ड्राई रन में आई थी. साथ ही जिला मुख्यालयों पर आने वाली दिक्कतों का भी मुआयना किया जाएगा.

राजधानी लखनऊ में ड्राई रन के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है. इस बार मेदांता अस्पताल, लोकबंधु अस्पताल, एरा मेडिकल कॉलेज, राम सागर मिश्र अस्पताल, सीएचसी इंदिरानगर और सीएचसी काकोरी को भी केंद्र बनाया जाएगा.

पहले चरण में 9 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में पहले चरण के दौरान नौ लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं. प्रदेश में पहले चरण में 9 लाख हेल्थ वर्कर्स और दूसरे चरण में लगभग 20 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी.

तीसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों और अन्य गंभीर बीमारी वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इस चरण में शामिल लोगों की अनुमानित संख्या 3.5 करोड़ है. दूसरे और तीसरे चरण के लाभार्थियों का डेटा अभी अपडेट हो रहा है. प्रदेश में कुल 18 स्टेट कोल्ड स्टोरेज सेन्टर बनाये गए हैं, जहां से जिलों में वैक्सीन जाएगी.

ये भी पढ़ें:

यूपी: कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिये सरकार ने कमर कसी, इस तरह होगा वैक्सीनेशन प्लान

कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के लिये गोरखपुर तैयार, इन छह अस्पतालों में होगी पूरी कवायद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget