एक्सप्लोरर

वाराणसी में कोरोना के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, DRDO की तरफ से की जा रही है खास तैयारी 

यूपी के वाराणसी में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. DRDO वाराणसी के बीएचयू स्थित स्टेडियम में 1000 ऑक्सीजन बेड युक्त अस्थाई अस्पताल तैयार कर रहा है. लखनऊ के बाद वाराणसी में DRDO अस्थायी अस्पताल को तैयार कर रहा है. 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में जल्द ही कोरोना के इलाज की बेहतर सुविधा होगी. कोरोना संक्रमित मरीजों को होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद डीआरडीओ वाराणसी के बीएचयू स्थित स्टेडियम में 1000 ऑक्सीजन बेड युक्त अस्थाई अस्पताल तैयार कर रहा है. जिससे मरीजों को बेड की समस्या से निजात मिलेगी. अस्थाई अस्पताल पीएम केयर फंड के तहत बनाया जा रहा है, जो 15 दिन के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा. तीन दिन बीत चुके हैं और 12 दिन शेष हैं. 

मरीजों को नहीं होगी परेशानी 
बता दें कि, वर्तमान समय में वाराणसी में करीब 45 कोविड-19 अस्पताल चल रहे हैं. 2000 के करीब ऑक्सीजन वाले बेड होने के बाद भी मरीजों को परेशानी हो रही है. कोरोना के 1600 मरीजों को अस्पताल की आवश्यकता है. लिहाजा, 1000 बेड का बन रहा अस्थाई अस्पताल मरीजों को उचित इलाज मुहैया कराएगा. अस्पताल बन जाने के बाद मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. 

लगातार बढ़ रहे हैं मामले 
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना के 38055 नए केस सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इलाज के बाद 23,231 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं. नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. इस समय राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है और अब तक 10959 लोगों की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:  

UP Coronavirus Update: सामने आए 38055 नए केस, अब तक 10959 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget