एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में दर्जन भर कौओं की मौत के बाद हड़कंप, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मुजफ्फरनगर में कौओं की रहस्मयी मौत के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मृत पक्षियों के पास न जाएं और दूर रहे. प्रदेश भर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में अचानक दर्जनों पक्षियों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. आशंका जताई जा रही है कि बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों की मौत हो रही है, जिसे लेकर वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. आपको बता दें कि, मुजफ्फरनगर के मीरापुर-गांव कुतुबपुर में अचानक से करीब एक दर्जन कौवों की मौत हो जाने से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों में बर्ड फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई. ग्रामीणों ने मृत कौवों को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया.

जिला प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

दरसअल बर्ड फ्लू के देश के कई हिस्सों में फैलने को लेकर शासन प्रशासन द्वारा प्रदेश में भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट किया गया है. लोगों को लगातार मृत पक्षियों से दूर रहने और मृत पक्षियों के दिखाई देने की सूचना जिला प्रशासन को देने को कहा गया है. वहीं, बुधवार को मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में अचानक करीब एक दर्जन कौवों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. ग्रामीणों में बर्ड फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई. ग्रामीण सुशील कुमार के अनुसार करीब आधा दर्जन कौवे गांव के प्राथमिक विद्यालय नम्बर 1 के निकट और इतने ही कौवे गांव के तालाब के निकट मृत पाए गए. ग्रामीणों ने मामले की सूचना वनविभाग व पशुपालन विभाग को दी. कुछ ग्रामीणों ने मृत कौवों को एक गड्ढा खुदवाकर उसमें दबवा दिया.

पोस्टमॉर्टम में बर्ड फ्लू के लक्ष्ण नहीं

वहीं, मामले पर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि कुछ कौवों की मौत हुई है, जिस पर टीम मौके पर भेज कर मामले की लोकल स्तर पर जांच कराई है. और उन कौवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. इस पोस्टमार्टम में बर्ड फ्लू के कोई लक्षण देखने को नहीं मिले, बल्कि अत्यधिक ठंड की वजह से निमोनिया के कारण इन की मौत हुई है. लेकिन फिर भी हमने इनके सैंपल को बरेली के लेबोरेट्रीज भेजे हैं. अगर हमें इस तरह के कोई भी लक्षण दिखाई दियें है, तो हमारी टीम पुरी तरह से तैयार है. लोगों से अपील है कि आप लोग डरे नहीं, जिस तरह आपने कोविड का मुकाबला किया. सावधानी बरतकर इसी तरह से इस से भी सावधानी बरतें. कहीं पर भी कोई मृत पक्षी मिलने पर हमारे टोल फ्री नंबर पर कॉल करें.

ये भी पढ़ें.

इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मृतक आश्रित कोटे की नौकरी में शादीशुदा बेटी को भी अधिकार

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget