एक्सप्लोरर

शामली में डबल मर्डर, गन्ने के खेत से दो युवतियों की शव मिले, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

शामली जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. यहां गन्ने के खेत से दो युवतियों के शव मिले हैं. पुलिस की जांच के मुताबिक किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई हालांकि पुलिस रेप से इंकार कर रही है

शामली, एबीपी गंगा। शामली जिले में पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि दो युवतियों के शव गन्ने के खेत में पड़े हैं. आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़े तो देखा कि दो युवतियों के शव कंबल में लिपटे पड़े हैं. जिनकी उम्र करीब 20 और 22 वर्ष है. दोनों युवतियों के सिर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं. ऐसा लग रहा है कि जैसे दुष्कर्म करने के बाद युवतियों की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुरा रोड का है. जहां पर बाबू राम नाम के व्यक्ति के गन्ने के खेत में दो अज्ञात युवतियों के शव पड़े मिले जिसकी सूचना बाबूराम ने पुलिस को दी. अज्ञात युवतियों के शव गन्ने के खेत मे पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां पर पुलिस ने देखा कि दो युवतियों के शव कंबल में लिपटे हुए पड़े हैं जिनकी उम्र करीब 20 और 22 वर्ष है. एक युवती ने जींस टॉप पहना है जबकि दूसरी युवती ने सलवार कमीज पहना है. दोनों युवतियों के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान है और ऐसा लग रहा है कि जैसे पहले युवतियों के साथ रेप किया गया हो और फिर उसके बाद उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई हो और शवों को ठिकाने लगाने के लिए गन्ने के खेत में फेंक दिया हो. पुलिस ने दोनों युवतियों के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन दोनों युवतियों में से किसी भी शिनाख्त नहीं हो पाई.

एसपी ने रेप की घटना से इंकार किया वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर एसपी शामली विनीत जायसवाल ने बताया कि शाम करीब 7 बजे कैराना थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जगनपुरा के जंगल मे गन्ने के खेत के किनारे दो अज्ञात शव पड़े हुए है. सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी कैराना और एसएचओ कैराना तत्काल मय फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की. दो लड़कियों के शव जिनकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष थी मौके से मिली जिनके सर पे और गले पे चोट के निशान थे और मौके पर ही पंचायत नामा की कार्रवाई की गई और पंचायत नामा की कार्रवाई में लड़कियों के शरीर पर जो कपड़े मिले वह व्यवस्थित मिले और प्रथम दृष्टया दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं पाई गई. एसपी का कहना है मामले की जांच के लिये चार टीमें बनायी गई हैं, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget