एक्सप्लोरर

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से मिला सबसे ज्यादा दान

राजस्थान के 36 हजार गांवों और शहरों से मंदिर के लिए 515 करोड़ रुपये से अधिक निधि का समर्पण हुआ है. मंदिर निर्माण के लिए अब तक 2500 करोड़ रुपये की राशि एकत्र हो चुकी है और अभी अंतिम आंकड़ा आना शेष है.

जयपुर: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए देशभर में राजस्थान से सर्वाधिक 515 करोड़ रूपये निधि का समर्पण हुआ है. राय ने कहा कि राजस्थान के 36 हजार गांवों और शहरों से मंदिर के लिए 515 करोड़ रुपये से अधिक निधि का समर्पण हुआ है. उनका कहना था कि देश में मकर संक्रान्ति (15 जनवरी) से माघी पूर्णिमा (27 फरवरी) तक 42 दिन चले अभियान में एक लाख 75 हजार टोलियों के माध्यम से करीब नौ लाख कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया.

चंपत राय ने कहा कि चार मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए अब तक 2500 करोड़ रुपये की राशि एकत्र हो चुकी है और अभी अंतिम आंकड़ा आना शेष है. उन्होंने कहा कि मंदिर के चबूतरे के लिए मिर्जापुर जिले और परकोटा के लिए जोधपुर का पत्थर लगाने पर विचार चल रहा है और मंदिर में भरतपुर जिले के बंशी पहाड़पुर का पत्थर लगेगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए 400 फीट लम्बाई, 250 फीट चौड़ाई और 40 फीट गहराई तक मलबा बाहर निकाला जा रहा है जिसके बाद भराई का काम शुरू होगा. राय का कहना था कि भराई सामग्री आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिक तैयार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जमीन तक क्रांकीट और इस पर 16.5 फीट उंचा चबूतरा पत्थरों से बनेगा जिस पर मंदिर बनेगा. उनके अनुसार मंदिर भूतल से 161 फीट उंचा होगा और वह 361 फीट लम्बा और 235 फीट चौड़ा होगा. उन्होंने बताया कि तीन मंजिल बनेगा, प्रत्येक मंजिल की उंचाई 20 फीट होगी. कुल 160 खंभे लगेंगे.

करीब ढ़ाई एकड़ में केवल मंदिर बनेगा

राय ने कहा, ''करीब ढ़ाई एकड़ में केवल मंदिर बनेगा. मंदिर के चारों ओर छह एकड़ में परकोटा बनेगा. बाढ़ के प्रभाव को रोकने के लिए रिटेनिंगवाल जमीन के अंदर दी जाएगी. तीन साल में यह काम पूरा हो जाएगी, इस तैयारी से हम काम कर रहे हैं.'' उन्होंने बताया ,''पर्यावरण के लिए अनुकूल वातावरण खड़ा करने का हम सब प्रयास कर रहे हैं. मंदिर के परकोटे से बाहर शेष 64 एकड़ भूमि पर क्या बनें इस पर आर्किटेक्ट काम कर रहे हैं. अंदर का वातावरण सात्विक और प्राकृतिक बना रहे इसकी पूरी कोशिश है. अगस्त के महीने में 70 एकड़ भूमि का सर्वेक्षण जयपुर की एक कंपनी ने किया है.'' उन्होंने बताया कि इस जमीन पर करीब 500 विशाल वृक्ष हैं जिन्हें बिना काटे ही स्थानांरित किया जाएगा.

उन्होंने कहा, '' भरतपुर के बंशी पहाड़पुर का पत्थर केवल मंदिर में लगेगा. अनेक लोगों का सुझाव है कि परकोटे में जोधपुर का पत्थर लगाया जाए. अभी यह विचाराधीन है. चबूतरे बनाने के लिए लिए मिर्जापुर जिले का पत्थर लगाने पर विचार चल रहा है. मंदिर, परकोटा और चबूतरे को मिला लें तो करीब 12 से 13 लाख घन फीट पत्थर की आवश्यकता होगी.''

यह भी पढ़ें-

यूपी: चाचा शिवपाल और अखिलेश यादव में तल्खी बरकरार, पारिवारिक कार्यक्रम में छुए पैर मगर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget