एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से निपटने को सोनौली बॉर्डर पर स्वास्थ विभाग की टीम तैनात, हर यात्री पर रखी जा रही है बारीकी नजर

महाराजगंज में नेपाल सीमा के पास सोनौली बॉर्डर पर स्वास्थ विभाग की टीम को लगाया गया है। यहां पांच डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। सभी यात्रियों की जांच की जा रही है

महाराजगंज, एबीपी गंगा। "कोरोना" को देश में आने से रोकने के लिये भारत सरकार के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। भारत नेपाल की सोनौली बॉर्डर पर कोरोना वायरस को लेकर स्वस्थ विभाग ने भारत नेपाल की खुली सीमा पर अर्लट जारी कर डॉक्टरों की तैनाती करते हुए पर्यटको की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक करते हुए मास्क भी वितरित किया। मंगलवार की दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज अशोक कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की पांच सदस्यों की टीम ने एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार, अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनारायण यादव और क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव चौकी प्रभारी अशोक कुमार के साथ सोनौली सीमा पर कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया और मास्क वितरित किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि नेपाल के रास्ते चीन, ताइवान , कोरिया के पर्यटकों का लेखाजोखा तैयार कर रहे हैं। संदिग्ध लोगों को आइसोलेट व रक्त की वायरोलॉजिकल जांच के नमूने लेने की भी व्यवस्था सीमा पर की गई है। उन्होंने बताया कि निगरानी के उद्देश्य से डॉक्टरों की तैनाती की गई है। किसी पर्यटक या यात्री को जांच में संदिग्ध पाए जाने पर मुख्यालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। सीमा पर डॉक्टर अशोक कुमार चौधरी के साथ चार सहयोगी डॉक्टर लगे हैं। जो रात दस बजे तक बॉर्डर पर रहेंगे।

चीन से लगी रसुवागढ़ी नाका 15 दिनों के लिए बंद

चीन में बढ़ते कोरोनो वायरस के मद्देनजर नेपाल सरकार पूरी तरह से सजग व सतर्क है। नेपाल-चीन की सीमा से लगा रसुवागढी नाका बुधवार से अगले 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार को हुई चिनियां पुलिस, नेपाल प्रहरी व अध्यागमन कार्यालय के अधिकारियों के बीच बनी सहमति पर यह फैसला किया गया। इसकी जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय रसुवा प्रहरी नायब उपरीक्षक इन्द्र सुवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि चीन में कोरोनो वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रसुवागढ़ी नाका 15 दिनों के लिए पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget