एक्सप्लोरर

Diwali 2022: दिल्ली में दीपावली से पहले बढ़ी सुरक्षा, यूनिफॉर्म और सादी वर्दी में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

Diwali News: दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में आतंकवाद विरोधी उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रही है.

Diwali 2022: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली (Delhi) में सुरक्षा व्यवस्था (Security) कड़ी कर दी गई है, ताकि रोशनी के त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके. पुलिस (Delhi Police) ने शनिवार को देते हुए बताया कि दिवाली को सुरक्षित बनाने के लिए शहर भर में यूनिफॉर्म और सिविल ड्रेस दोनों में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे मॉल और बाजारों में पुलिस की गश्त को तेज कर दिया गया है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस और पिंक पुलिस टीमों द्वारा गश्त भी तेज कर दिया गया है. 

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में आतंकवाद विरोधी उपायों को मजबूत करने के निर्देश के बाद उठाया गया है. पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चांदनी चौक, आजादपुर और गाजीपुर समेत प्रमुख बाजार विशेष रूप से पुलिस के रडार पर हैं, क्योंकि दिल्ली से बाहर के लोग अक्सर उनके पास आते हैं.

भीड़भाड़ वाली जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

पूर्वी जिला के डीसीपी प्रियंका कश्यप ने कहा, "विशेष रूप से बाजारों, मॉल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. गहन गश्त और अतिरिक्त पिकेट की तैनाती के माध्यम से पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई गई है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी कर्मचारी हाई अलर्ट पर हैं."

पुलिस की पैदल गश्त तेज 

वहीं साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी मनोज सी ने बताया कि पुलिस की अधिक से अधिक मौजूदगी के साथ बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त तेज कर दिया गया है. खरीदारी के दौरान सभी आवश्यक सावधानी बरतने के लिए विजिटर्स के बीच जागरूकता फैलाने के लिए सरोजिनी नगर बाजार की गलियों में फ्लैग मार्च और गहन गश्त की जा रही है. उन्होंने कहा कि "सुरक्षा की दृष्टि से माचान, मोर्चा की जांच की गई है. पुलिस कर्मचारियों द्वारा सभी निवारक उपाय किए जा रहे हैं, ताकि त्योहार को सुचारू रूप से मनाया जा सके."

आने-जाने वाले वाहनों की जांच

उत्तर पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके की टीमों ने आजादपुर मंडी सहित बाजारों में आने वाले वाहनों की जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है. अधिकारी ने कहा, "कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के प्रतिनिधियों को भी किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के मामले में पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया है." इस बीच, पुलिस सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही पर भी नजर रखे हुए है. 

ये भी पढ़ें- Watch: पीएम मोदी ने शेयर किया केदारनाथ और बदरीनाथ का ये खास वीडियो, बोले- 'जीवन धन्य हो गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, I Love Muhammad वाले पोस्टर से मचा बवाल
संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, I Love Muhammad वाले पोस्टर से मचा बवाल
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
यूपी चुनाव 2027 में क्यों पूर्वांचल की 125 सीटें तय करेंगी लखनऊ की सत्ता? वाराणसी बना है केंद्र
यूपी चुनाव 2027 में क्यों पूर्वांचल की 125 सीटें तय करेंगी लखनऊ की सत्ता? वाराणसी बना है केंद्र
देहरादून: बेटे को नकल से रोका तो 'दरोगा' पिता ने कॉलेज में घुसकर शिक्षकों को पीटा, अब FIR दर्ज
देहरादून: बेटे को नकल से रोका तो 'दरोगा' पिता ने कॉलेज में घुसकर शिक्षकों को पीटा, अब FIR दर्ज

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget