एक्सप्लोरर

कानपुर को कैराना बनाने की कोशिश, हिंदू परिवारों पर घर छोड़ने और धर्म परिवर्तन का बनाया जा रहा है दबाव

कानपुर में पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी लगातार उनपर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे. सीधे तौर पर आरोपियों की तरफ से धमकी दी जाती थी कि या तो धर्म बदल लो या फिर कहीं और चले जाओ. 

कानपुर: हमारे देश में सभी को धार्मिक आजादी का अधिकार मिला हुआ है लेकिन फिर भी कई लोग अपने धर्म को दूसरे धर्म पर थोपने की कोशिश करते रहते हैं. कानपुर में एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी की वारदात को लेकर जब एबीपी गंगा की टीम ने गहराई में जाकर देखा तो मामला जबरन धर्म परिवर्तन या फिर कैराना की तरह पलायन कराने की नापाक कोशिश का निकला.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार 
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात हुई किशोरी से छेड़छाड़ और उसके घर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को तो गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन, मामले में अभी भी कई आरोपी फरार हैं. पुलिस ने इसके लिए तीन टीमें गठित भी कर दी हैं. कई आरोपी तो परिवार समेत फरार हो गए हैं. 

धर्म परिवर्तन का बनाया जा रहा था दबाव 
उधर पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी लगातार उनपर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे. सीधे तौर पर आरोपियों की तरफ से धमकी दी जाती थी कि या तो धर्म बदल लो या फिर मोहल्ला छोड़कर कहीं और चले जाओ. 

किया जा रहा है टारगेट 
जिस लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई उसके भाई का कहना है कि एक बार नहीं, पहले भी कई बार मोहल्ले में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लड़के उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते रहे हैं और मोहल्ला छोड़ने के लिए भी कहते रहे हैं. लेकिन, मोहल्ले में रहने वाले 10 हिंदू परिवारों ने जब इस बात को नहीं माना तो एक-एक कर अब वो सबको टारगेट कर रहे हैं. 

परिजनों को जमकर पीटा 
कर्नलगंज रेलवे लाइन बस्ती में शनिवार रात को हुई छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी के घर दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया था. किशोरी और उसके परिजनों को जमकर पीटा गया था और तोड़फोड़ भी की गई थी. इस बात के गवाह मोहल्ले के गया प्रसाद यादव और विशन सिंह भी हैं. उनका भी कहना है कि आए दिन दबंग प्रवृत्ति के ये लड़के जुआ खेलने, छेड़छाड़ करने और धमकाने के काम करते हैं. 

पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात 
पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी रहमान, साहिल, राजा, रेहान, आफताब, जोहरा, गुड्डू, खुशनुमा और चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है. इन पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. मुख्य आरोपी रहमान और उसके साथी साहिल को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस बीच पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने हालात की गंभीरता को देखते हुए घर के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है.  

कानपुर को कैराना बनाने की कोशिश
पीड़ित परिजन ही नहीं आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी इस बात की तस्दीक करते हैं कि जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की ये कोशिश काफी पहले से चल रही थी. इस बीच घटना वाली रात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. पीड़ित परिवार के घर के सामने वाले घर के बाहर कैमरा लगा हुआ है, जिसमें सभी नामजद आरोपियों की पहचान कर ली गई है. इसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले बाहर किशोरी के भाई को पीट रहे हैं और फिर घर में दाखिल हो गए, वहां पर तोड़फोड़ की और किशोरी के पिता और अन्य परिजनों पर हमला बोल दिया. ये वही लोग हैं जो कानपुर को कैराना बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. जो साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए भी बड़ा खतरा हैं.  

ये भी पढ़ें: 

यूपी में धर्म परिवर्तन का बड़ा खुलासा, पुलिस का दावा- एक हजार गैर मुस्लिमों का कराया गया धर्म परिवर्तन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget