एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगों का अनोखा प्रदर्शन, हारमोनियम और ढोलक की धुन पर उठाई मांगें

UP News: महोबा कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग अपनी प्रमुख मांगों को लेकर इकट्ठा हुए. दिव्यांगों का आरोप है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है. 

Mahoba News: महोबा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को दिव्यांग कल्याण समिति के बैनर तले एक अनूठा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. दिव्यांगों ने अपनी मांगों को लेकर एक अलग अंदाज में आवाज उठाई. प्रदर्शनकारी अपने हाथों में कटोरा लेकर हारमोनियम, ढोलक की धुन पर अपनी मांगों को उठाया. कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगों को प्रदर्शन करता देख हर आचंभित था. प्रदर्शनकारियों ने योजनाओं का लाभ न मिलने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगों ने "हमारा हक जो खाएगा, हम जैसा हो जाएगा" जैसे नारे लगाए. 

प्रदर्शनकारियों ने कुल 11 मांगों का एक ज्ञापन तैयार किया, जिसे मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी को सौंपा गया. कलेक्ट्रेट में हाथों में कटोरा लेकर मांगों की भीख मांगी गई. संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश कुमार भारती, कुंवरलाल सुदर्शन, कालका प्रसाद साक्षी आदि ने बताया कि उनकी जायज मांगे लंबे अरसे से पूरी नहीं हो रही हैं. इसलिए कटोरा लेकर भीख मांगने निकले हैं, ताकि शासन प्रशासन हमारी मांगों को भीख में ही दें दें. 

प्रदर्शन में दिखा रचनात्मक अभिव्यक्ति का दिखा उदाहरण
महोबा कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगों का यह प्रदर्शन इसलिए भी विशेष था, क्योंकि दिव्यांगों ने अपनी मांगों को रखने के लिए संगीत और लोक कला का सहारा लिया, जो उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक अनूठा उदाहरण बन गया. इस अनूठे विरोध प्रदर्शन ने प्रशासन का ध्यान दिव्यांगों की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया है.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिव्यांग कल्याण समिति दिव्यांगों के हित में चल रही योजनाओं का लाभ न मिलने से वह आहत है. ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगों के लिए आवास आवंटित हुए थे लेकिन इस योजना से भी उन्हें दूर रखा गया. साथ ही समय से उन्हें पेंशन भी नहीं जा रही है, जिससे उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि दिव्यांगों के प्रदर्शन पर अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है. अब देखना यह होगा कि इन दिव्यांगों की मांगों को कब पूरा किया जाएगा या फिर एक बार इनके हाथ सिर्फ निराशा ही लगने वाली है.

ये भी पढ़ें: रामभद्राचार्य पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, कहा- वह सत्ता के प्रति निर्मोही...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget