एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- 'कांशीराम की मूर्ति लगाने से अखिलेश यादव को नहीं मिलेंगे वोट'

Raebareli News: राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव विपक्ष के दायित्व का भी निर्वहन सही से नहीं कर पा रहे हैं. सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का काम विपक्ष का भी होता है.

UP Politics: यूपी की योगी सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने अखिलेश यादव (Akhilesh) पर निशाना साधा है. उन्होंने यूपीपीसीएस (UPPCS Results 2023) के एक दिन पहले नतीजे जारी होने पर कहा कि यूपी में सीएम योगी (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में एक ईमानदार सरकार चल रही है. जिसका परिणाम है कि अभ्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल मिल है जबकि पहले की सरकार में मंत्री जी के रजिस्टर में लिखे नामों का चयन होता था. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव तो विपक्ष की भूमिका भी सही से नहीं निभा पा रहे हैं. 

दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली पहुंचे थे जहां उन्होंने वसंतोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में ईमानदार सरकार चल रही है जो प्रतिभा का सम्मान करती है. योगी सरकार में क्लर्क से लेकर पीसीएस तक ईमानदारी से भर्ती हो रही है, जिसका परिणाम है कि हाल के पीसीएस रिज़ल्ट में अभ्यर्थियों को मेहनत का फल मिला है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में मंत्री जी के रजिस्टर में लिखे नामों का चयन होता था. भले उन्होंने पांच नम्बर हासिल किया हो. दरअसल सपा शासन काल में पीसीएस 2015 के नतीजों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगए थे, जिसकी सीबीआई जांच के भी योगी सरकार ने आदेश दिए थे. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हमला बोलते हुए कहा अखिलेश यादव, विपक्ष के दायित्व का भी निर्वहन सही से नहीं कर पा रहे हैं. सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का काम विपक्ष का भी होता है. इस तरह की भाषा बोलना विपक्ष का काम नहीं है. अगर कहीं विकास नहीं हो रहा है तो विपक्ष सवाल उठाए, अगर भ्रष्टाचार हो रहा है तो विपक्ष मुद्दा उठाएं.  इस समाज को तोड़ने का काम शुरू से ही अखिलेश कर रहे हैं. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. सपा पहले से ही मुद्दा विहीन पार्टी है. 

अखिलेश यादव द्वारा बसपा संस्थापक कांशीराम की मूर्ति लगाए जाने दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांशीराम जिस पार्टी के संस्थापक थे. उसी पार्टी की मुखिया को विश्वास में नहीं लिया गया तो उस समाज के लोग कैसे सपा में चले जाएंगे. पहले उस समाज को जोड़ने का काम करें, केवल मूर्ति लगवाने से समाज उनसे नहीं जुड़ेगा. वहीं ऊंचाहार की रैली में विधायक मनोज पांडे व  सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के एक साथ ना होने के सवाल पर कहा ये उनका व्यक्तिगत मामला है लेकिन जहां-जहां अखिलेश यादव के पैर पड़े हैं वहां-वहां बिखराव हुआ है. 

ये भी पढ़ें- UP News: रामनगरी अयोध्या में विकास कार्य देख सीएम योगी के मुरीद हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget