एक्सप्लोरर

'3 दिन वाला नेता 30 दिन रहने वाले नेता से चुनाव कैसे लड़ेगा?' सपा नेता धर्मेंद्र पर निरहुआ का तंज

UP Lok Sabha Elections: आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि हार और जीत अपनी जगह पर है. हमलोग जनता के बीच में रहते हैं लेकिन धर्मेंद्र यादव तीन दिन वाले नेता हैं.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद के साथ आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव पर जमकर हमला बोला है. निरहुआ ने तंज कसते हुए कहा कि भले ही वो कह रहे हैं कि हम आजमगढ़ में रहेंगे लेकिन सिर्फ तीन दिन रहेंगे. वह तीन दिन वाले नेता हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग जमीनी नेता हैं. हार और जीत अपनी जगह पर है, लेकिन हम जनता के बीच में रहते हैं.

आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ये भी कहा कि हारने के बाद भी जनता के बीच थे और जीतने के बाद भी जनता के बीच में हैं. उन्होंने दावा किया कि आगे भी हम जीतेंगे और जनता के लिए काम करेंगे.

नेताजी का असली उत्तराधिकारी मैं हूं- निरहुआ

आजमगढ़ में भवरनाथ स्थित केंद्रीय चुनाव दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ में अच्छा काम किया था, इसके बाद जनता ने अखिलेश यादव को मौका दिया लेकिन वह 4 साल में ही मैदान छोड़कर भाग गए. इसलिए नेताजी का असली उत्तराधिकारी मैं हूं, जो नेताजी के काम को आगे बढ़ा रहा हूं.

आजमगढ़ में रिंग रोड बन रहा है. एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया. यूनिवर्सिटी का उद्घाटन हो गया, संगीत महाविद्यालय बन रहा है. इसलिए हम कह रहे हैं कि जो धरती पर काम करता है, वही धरतीपुत्र मुलायम सिंह उत्तराधिकारी हो सकता है, हवा में रहने वाला नहीं.

धर्मेंद्र यादव तीन दिन वाले नेता- निरहुआ

निरहुआ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तीन दिन वाले नेता हैं, तीन दिन रहने वाला नेता 30 दिन रहने वाले नेता से चुनाव नहीं लड़ पाएगा. बता दें कि रविवार (31 मार्च) को भवरनाथ स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर निरहुआ की जीत के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की गई. इसके बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ कृष्ण पाल, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, पूर्व जिला अध्यक्ष पी पी राय, जिला प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, पूर्व विधायक वंदना सिंह आदि की मौजूदगी में फीता काट कर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया.

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए निरहुआ ने कहा कि 24 घंटे, तीसों दिन और 12 महीने यह दफ्तर रहता है. हम लोग वह प्रत्याशी नहीं हैं, जो सिर्फ चुनाव में आकर ऑफिस खोलें, चाहे जीतें, चाहे हारें और भाग जाएं. हम लोग पूरे समय रहते हैं. आज जो केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ है. पूजा पाठ करके किया गया है. बाकी यह ऑफिस तो हमेशा रहता है.

मुख्तार अंसारी की मौत पर क्या बोले निरहुआ?

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत पर उठ रहे सवाल पर सांसद निरहुआ ने कहा कि इसकी जांच होगी और सच्चाई सामने आ जाएगी. आरोप तो कुछ भी लगाया जा सकता है. मुख्तार अंसारी के बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता. यह कानून तय करता है, कोर्ट तय करता है कि अपराध किया है या नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी में तीसरे मोर्चे 'PDM' का एलान, ओवैसी और पल्लवी पटेल बढ़ाएंगे अखिलेश यादव की टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget