एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: शिवपाल यादव के पत्र पर भतीजे धर्मेंद्र बोले- 'चाचा के काम में थोड़ी हिचक रहती है'

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पत्र लिख अपने बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाने की मांग रखी है.

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में बदायूं लोकसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव की जगह उनके बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया है. शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से इसकी पुष्टि की.

यहां चुनावी दौरे पर आये सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि चर्चा चल रही है कि आदित्य यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘यहां बबराला सम्मेलन में तो प्रस्‍ताव पारित कर दिया गया है. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने प्रस्‍ताव पारित कर दिया है और अब यह प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व के पास जाएगा, राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति बननी चाहिए.’’

बदायूं सीट से शिवपाल यादव ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, बेटे आदित्य होंगे उम्मीदवार

धर्मेंद्र यादव का जवाब
इसके पहले उन्होंने कहा, ‘‘आज गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला में ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ है और इसी तरीके से बिसौली, बदायूं, सहसवान विधानसभा क्षेत्रों का सम्मेलन हो चुका है. जनता सपा को जिताने का मन बना चुकी है.’’ इस बीच, पत्रकारों ने सम्मेलन में पहुंचे सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव से पूछा कि शिवपाल सिंह यादव ने मंच से कहा है कि यहां (बदायूं) आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे तो जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी का जो भी फैसला होगा, मुझे तो और खुशी होगी.’’

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘चाचा के लिए काम करने में थोड़ी हिचक रहती है, आदित्य के लिए और ज्यादा काम करेंगे.’’ धर्मेंद्र यादव ने एक सवाल के जवाब में आरोप लगाया कि 2019 में स्वाभाविक हार नहीं थी, बेईमानी से भाजपा जीती थी. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के धर्मेंद्र यादव को भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने पराजित किया था.

सपा ने बदायूं संसदीय क्षेत्र से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में उन्हें आजमगढ़ का उम्मीदवार घोषित किया गया जहां वह 2022 में हुए उपचुनाव में भोजपुरी गायक एवं भाजपा के दिनेश लाल यादव से पराजित हो गये थे. बदायूं में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा और यहां 12 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget