एक्सप्लोरर

Allahabad University: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के होनहारों को मेडल, गुलजार को नहीं मिलेगी मानद उपाधि

Prayagraj News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 263 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे. दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) भी शामिल होंगे. 

Allahabad Central University Convocation Ceremony: पूरब का ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad Central University) का दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) 8 नवंबर को होगा. इस दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) भी शामिल होंगे. धर्मेंद्र प्रदान होनहार छात्रों को मेडल और पीएचडी पूरी करने वाले स्टूडेंट्स को डिग्री देंगे. इस बार का दीक्षांत समारोह 2 सालों का है. कोरोना की वजह से इस बार के दीक्षांत समारोह में आम छात्रों को शामिल होने का मौका नहीं मिल सकेगा, सिर्फ मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स और डिग्री पाने वाले पीएचडी होल्डर छात्र ही समारोह में शामिल हो सकेंगे. धर्मेंद्र प्रधान इस मौके पर यूनिवर्सिटी की तीन नई बिल्डिंग्स का उदघाटन भी करेंगे. ये तीन बिल्डिंग्स 124 सीटों की क्षमता वाला गार्गी महिला हॉस्टल, 34 स्टूडेंट की क्षमता वाला चंद्रशेखर आजाद इंटरनेशनल हॉस्टल और मेजर ध्यानचंद स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर की हैं. 

263 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की पीआरओ डॉ जया कपूर के मुताबिक दीक्षांत समारोह में 263 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे, जबकि पीएचडी पूरी कर चुके साढ़े पांच सौ स्टूडेंट्स को डिग्री एवार्ड की जाएगी. अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में गोल्ड, सिल्वर और ब्राउंज मेडल दिए जाएंगे जबकि पीजी कोर्सेज में सिर्फ गोल्ड और सिल्वर मेडल ही दिए जाने हैं. दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा और करीब 2 घंटे तक चलेगा. समारोह में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही चांसलर आशीष कुमार चौहान भी खास तौर पर शामिल होंगे. आशीष चौहान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एमडी भी हैं. 

गुलजार को नहीं मिलेगी मानद उपाधि
समारोह में सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही एंट्री दी जाएगी. धर्मेंद्र प्रधान की वजह से यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. यूनिवर्सिटी इस बार किसी को भी मानद उपाधि नहीं देगा. संस्थान ने कुछ दिनों पहले बॉलीवुड गीतकार गुलजार को मानद उपाधि दिए जाने का फैसला लिया था, लेकिन मंत्रालय से अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाने की वजह से 8 नवंबर के दीक्षांत समारोह में ये संभव नहीं हो सकेगा. समारोह में आम छात्रों को एंट्री नहीं दिए जाने से कुछ छात्र संगठन विरोध कर सकते हैं. समारोह मुख्य परिसर के विजय नागरम हॉल में होगा. 

ये भी पढ़ें: 

UP Assembly Election: विरोधियों पर बरसे सीएम योगी, बोले- कोरोना काल में होम आइसोलेशन में था विपक्ष

Abp Ganga Show Padayatra: आज से शुरू हो रहा है टीवी इतिहास का सबसे बड़ा चुनावी शो 'पदयात्रा', नेताओं के काम का होगा रियलिटी टेस्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget