एक्सप्लोरर

Varanasi News: धनतेरस पर पूरी हो रही भक्तों की मुराद, माँ अन्नपूर्णा मंदिर से खजाना वितरण शुरू

Varanasi News: धनतेरस से ही काशी में स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के स्वरूप का दर्शन भी भक्तों को प्राप्त होता है. इस बार धनतेरस से स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा का दर्शन प्राप्त हो रहा है.

Dhanteras 2024: देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन आभूषण, वस्त्र, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदने की परंपरा है. जिससे पूरे साल परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे. इसी क्रम में धनतेरस से ही काशी में स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के स्वरूप का दर्शन भी भक्तों को प्राप्त होता है.

इस बार प्रकाश पर्व दीपावली के धनतेरस 29 अक्टूबर से स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा का दर्शन प्राप्त हो रहा है. साथ ही सुख समृद्धि रूपी आशीर्वाद के तौर पर खजाने का भी वितरण किया जा रहा है. देर रात से ही भक्त कतार में लगकर मां के दर्शन के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.

धनतेरस के दिन होता है मां के अन्नपूर्णा के स्वरूप का दर्शन
काशी के बारे में कहा जाता है सात वार नौ त्यौहार. साल के 365 दिन यहां कोई ना कोई त्यौहार का आयोजन होता है. काशी एक ऐसी नगरी है जहां पर दीपावली धनतेरस से भक्तों में आशीर्वाद के रूप में खजाने का वितरण होता है. सनातन शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि सृष्टि में त्राहि त्राहि मचने पर भगवान शंकर ने मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी. माता अन्नपूर्णा को संपूर्ण विश्व के पालनहार भरण पोषण के लिए जाना जाता है.  

प्रत्येक वर्ष धनतेरस के दिन श्री अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा के स्वरूप का दर्शन होता है. इस दौरान लावा - सिक्का के रूप में भक्तों को खजाना रूपी आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. आज प्रातः काल से ही मंदिर के कपाट खुल चुके हैं. कतार में लगे भक्त दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हैं.

बांसफाटक से मिल रहा है भक्तों को प्रवेश
देर रात से ही श्रद्धालु कतार में लगकर माँ अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं को काशी के बांसफाटक मार्ग से होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है. आज प्रातः 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भक्तों को दर्शन प्राप्त होंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 250 से अधिक जवानों की तैनाती मंदिर मार्ग और मंदिर में किया गया है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी हर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढे़ं: मेरठ को धनतेरस पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 100 बेड वाले ESI हॉस्पिटल का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget