एक्सप्लोरर

Dhananjay Singh News: धनंजय सिंह को सजा मिलने के बाद पत्नी श्रीकला ने की समर्थकों से भावुक अपील, जानें- क्या कहा?

Dhananjay Singh News: बाहुबली नेता धनंजय सिंह को कोर्ट से सात साल की सजा मिली है, जिसके बाद उनकी पत्नी ने समर्थकों से भावुक अपील की है.

Dhananjay Singh News: अपहरण और रंगदारी मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है. जिसके बाद उनके समर्थकों में काफी रोष देखने को मिल रहा है. जिसे लेकर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने उनके समर्थकों से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने एक्स पर लिखा, 'आप सभी से एक अपील...हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं लेकिन, फैसला न्यायपालिका ने दिया है जिसका हमें सम्मान करना‌ चाहिए व साथ ही साथ अपने नेता श्री धनंजय जी का अनुसरण करते हुए किसी भी नेता अथवा दल के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपके नेता के व्यक्तित्व पर दुष्प्रभाव पड़ेगा.'

सात साल की सजा और दो लाख रुपये का जुर्माना
उन्होंने आगे लिखा,'आपके नेता ने बड़ी सूचिता की राजनीति की है, कभी किसी भी दल अथवा नेता के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, कृपया आप भी संयम बनाएं, धैर्य से काम लें. आपके नेता को आपके सहानुभूति की जरूरत है. उम्मीद करती हूं कि आप मेरी बातों पर अमल करेंगे.

UP में लगेगा दिग्गजों का मेला, एक मंच पर दिखेंगे JP नड्डा और सीएम योगी समेत कई राज्यों के कद्दावर नेता

दरअसल जौनपुर की अदालत ने बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के मैनेजर के अपहरण और धमकी देने के मामले में सात साल की सजा और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सजा सुनाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. 

धनंजय सिंह पूर्वांचल के बड़े नेताओं में आते हैं. वो कई बार यहाँ से विधायक रह चुके हैं और साल 2004 में सांसद भी रह चुके हैं. धनंजय सिंह के 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की ख़बरें थी लेकिन, कोर्ट से सजा मिलने के बाद अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगे. हालांकि, वो इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी भी कर रहे हैं. 

एक चर्चा ये भी है कि धनंजय सिंह अगर चुनाव नहीं लड़ पाते हैं तो वो अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी को मैदान में उतार सकते हैं. श्रीकला रेड्डी भी राजनीति में सक्रिय हैं. मौजूदा समय में वो जौनपुर की जिला पंचायत सदस्य हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget