एक्सप्लोरर

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, कान्हा का मनोहारी श्रृंगार भक्तों को कर रहा भाव विभोर

Krishna Janmashtami 2024: प्रयागराज में इस्कॉन के साथ ही राधा कृष्ण के तमाम दूसरे मंदिरों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है. भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियां भी सजाई गई है.

Krishna Janmashtami Festival in Prayagraj: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर जहां राधा कृष्ण के मंदिरों में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है, वहीं घरों में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव की खास तैयारियां की गई हैं. 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रयागराज के बलुआघाट इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर में भव्य सजावट की गई है. मंदिर को डेढ़ क्विंटल फूलों से सजाया गया है. इसके साथ ही ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया जा रहा है. राधा और कृष्ण की पोशाक वृंदावन में तैयार कराई गई है. इसकी लागत तकरीबन साढ़े पांच लाख रुपए है.

इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं का किया जा रहा खास अंदाज में स्वागत

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर इस्कॉन मंदिर में ढाई सौ भक्तों की ओर से सेवा की जा रही है. भजन कीर्तन के जरिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं का खास अंदाज में स्वागत किया जा रहा है. मंदिर परिसर में जगह-जगह स्टॉल लगाए गए हैं. मंदिर में भजन कीर्तन का क्रम लगातार जारी है और श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे हैं. मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खास आयोजन किया जा रहा है. रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य के बाद महाभिषेक किया जाएगा. उसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण वितरण किया जाएगा. जश्न का यह सिलसिला कल तक जारी रहेगा.

प्रयागराज में धूमधाम से मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी

प्रयागराज में इस्कॉन के साथ ही राधा कृष्ण के तमाम दूसरे मंदिरों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है. कई जगहों पर भगवान कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित झांकियां भी सजाई गई है. मंदिरों में बच्चे राधा कृष्ण का रूप धरकर आए हुए हैं. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: किसानों पर BJP सांसद कंगना रनौत के बयान पर भड़के राकेश टिकैत, दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget