एक्सप्लोरर

किसानों पर BJP सांसद कंगना रनौत के बयान पर भड़के राकेश टिकैत, दी ये नसीहत

Rakesh Tikait Statement: बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था. अब किसान नेता राकेश टिकैत ने उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Kangana Ranaut On Farmers Protest: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भातीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही थी और अगर केंद्र सरकार मजबूत नहीं होती तो उस समय 'बांग्लादेश' जैसा कुछ बना दिया जाता.

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने यह भी आरोप लगाया कि किसान आंदोलन में रेप और हत्या जैसी घटनाएं हो रही थीं. कंगना रनौत के इस बयान पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कंगना के बयान को बेतुका बताया और कहा कि 13 महीने चले किसान आंदोलन के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई और यह पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा.

राकेश टिकैत ने कंगना रनौत को दी नसीहत 
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर कंगना के आरोपों में सच्चाई होती, तो जांच एजेंसियां इस पर कार्रवाई करतीं. राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि एक सांसद को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए और उन्हें अपने क्षेत्र के किसानों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि बेतुके बयान देकर अपनी छवि को खराब करना चाहिए.

किसान नेता राकेश टिकैत ने भी इस बयान पर कंगना रनौत को जवाब देते हुए कहा कि सरकार को देखना चाहिए कि ट्रैक्टर का रुख लाल किले की ओर किसने मोड़ा. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर हम लाल किले की तरफ जा सकते थे, तो पार्लियामेंट की तरफ भी जा सकते थे, लेकिन हमें हमारे रूट से भटकाया गया. टिकैत ने कहा कि हमने 'बांग्लादेश' वाली स्थिति का जिक्र उसी संदर्भ में किया था और इस मामले की एजेंसी से जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Hapur News: मेरा मोबाइल चोरी हो गया साहब! फिर थाने में मुंशी ने कर दी जलेबी की डिमांड, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget