एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम नगरी को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटी योगी सरकार, बदल जाएगी धर्म नगरी की सूरत

राम मंदिर के निर्माण कार्य के बीच अयोध्या में विकास कार्यों को पंख लग चुके हैं. सीएम योगी इन सभी कामों पर खुद निगाह रख रहे हैं. रामायण सर्किट की थीम पर भी अलग अलग प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ रहे हैं.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव के अनुरूप काम कर रही है.

पर्यटकों के हर सुविधा होगी राम नगरी में

सीएम ने कहा कि अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर अयोध्या का विकास हमारी प्राथमिकता है. साथ ही अयोध्या के विकास के लिए कई योजनाओं को लागू किया गया है. सीएम योगी ने कहा इन योजनाओं के पूरे होने से अयोध्या धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण के बड़े केन्द्र के रूप में उभरेगा. श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ होंगी.

अयोध्या में भजन संध्या स्थल, दशरथ महल, सत्संग भवन, यात्री सहायता केन्द्र, रैन बसेरा, क्वीन हो मेमोरियल पार्क, रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का काम चल रहा है. भजन संध्या स्थल का काम लगभग पूरा हो गया है. इस योजना की लागत 1902 लाख रुपए है. 242 लाख रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले दशरथ महल, सत्संग भवन, यात्री सहायता केन्द्र तथा रैन बसेरे का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है.

रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का काम 90 फीसदी पूरा

रामकथा पार्क के विस्तारीकरण की वर्तमान प्रगति 90 प्रतिशत है. यह काम 31 दिसम्बर, 2020 तक पूरा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि क्वीन हो मेमोरियल पार्क का 50 प्रतिशतकाम पूरा हो गया है. इस परियोजना की लागत 2192 लाख रुपए है.

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. 19,576 लाख रुपए लागत की इस परियोजना की वर्तमान भौतिक प्रगति 79 प्रतिशत है. अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण भी कराया जा रहा है. 524 लाख रुपए लागत की इस परियोजना के कार्य पूर्ण होने की अनुमानित तिथि 31 दिसम्बर, 2020 है.

रामायण सर्किट थीम के अंतर्गत हो रहे हैं काम

वहीं, रामायण सर्किट थीम के अन्तर्गत अयोध्या में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं. इन कार्यों में रामकथा गैलरी निर्माण, राम की पैड़ी का कार्य, नया बस डिपो निर्माण, अयोध्या बाईपास के निकट मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर यात्री छादक का निर्माण, दिगम्बर अखाड़े में मल्टीपरपज हाल का निर्माण, सिटी वाइड इन्टरवेंशन कार्य, अयोध्या स्ट्रीट रिजुवेशन के अन्तर्गत फुटपाथ के नवीनीकरण का कार्य, अयोध्या मुख्य मार्ग हनुमानगढ़ी कनक भवन पैदल यात्री मार्ग का नवीनीकरण प्रमुख है. इनमें से दिगम्बर अखाड़े में मल्टीपरपज हाल तथा राम की पैड़ी का कार्य पूर्ण हो गया है.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम की धूम, शानदार तस्वीरों में देखें कैसी हैं तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget