एक्सप्लोरर

Dev Dipawali In Varanasi: 11 टन फूलों से सजेगा बाबा विश्वनाथ का दरबार, दूसरे राज्यों से मंगाए गए फूल

Varanasi News: देव दीपावली को लेकर बाबा विश्वनाथ की नगर काशी को दुल्हन की तरह सजाया रहा है. 11 टन फूलों से सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है. जिसको लेकर अन्य राज्यों से भी फूलों को मंगाया गया है.

Dev Dipawali In Varanasi: वाराणसी (Varanasi) में देव दीपावली (Dev Dipawali) को लेकर बनारस घाट के साथ-साथ भगवान काशी विश्वनाथ धाम को भी भव्य रूप में सजाया जा रहा है. विश्वनाथ धाम में 11 टन फूलों से सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है. परिसर को गेंदे और सफेद फूल से सजाया जा रहा है. फूलों की सजावट को देखते हुए वाराणसी जनपद के साथ-साथ बेंगलुरु, कोलकाता व अन्य राज्यों से भी भारी संख्या में फूलों को मंगाया गया है.

देव दीपावली को भव्य बनाने की तैयारी 
27 नवंबर को देव दीपावली आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर सभी 84 घाट और गंगा पार दिए जलाए जाएंगे. इसके साथ ही भगवान काशी विश्वनाथ धाम को 11 टन फूलों से सजाया जाएगा. धाम के प्रवेश द्वार-निकास द्वार, इसके अलावा दीवार और गर्भगृह में सजावट शुरू भी कर दी गई है. काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया है. जिसमें बनारस की प्राचीन संस्कृति और विरासत को दर्शाया जाएगा.

12 लाख दीपों से रोशन होंगे घाट 
मिली जानकारी के अनुसार 12 लाख दिए घाटों पर जलाए जाएंगे. इसके अलावा 9 लाख से अधिक पर्यटक वाराणसी के देव दीपावली को देखने आ सकते हैं. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे. इसको ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से मंदिर को भव्य रूप में सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के स्वागत संबंधित व्यवस्थाओं को भी और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रशासन ने किये सुरक्षा के इंतजाम 
देव दीपावली को लेकर गंगा समिति, नाविक समाज और पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है. वाराणसी के ज्यादातर घाटों पर भारी भीड़ रहेगी. इसको ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए वाराणसी पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. बनारस के घाट पर जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फंसे मजदूरों का टूट रहा सब्र का बांध, भाभी से बात कर रोने लगा वीरेंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
हत्या मामले में दोषसिद्धि पर रोक, HC से जमानत; अब BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें!
हत्या मामले में दोषसिद्धि पर रोक, HC से जमानत; अब BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें!
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget