एक्सप्लोरर

बस्ती: ट्रांसफर के बावजूद अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं ये लिपिक, सवाल करने पर करता है अभद्र व्यवहार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस का निर्देश और सख्त आदेश दे रखा है लेकिन बस्ती के कृषि विभाग में पिछले 8 साल से तैनात एक बाबू पर ये सारी बातें बेईमानी साबित हो रही है.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस और आम जनता से बेहतर आचरण करने का निर्देश और सख्त आदेश दे रखा है लेकिन बस्ती के कृषि विभाग में पिछले 8 साल से तैनात एक बाबू पर ये सारी बाते बेईमानी साबित हो रही है. ये बाबू सवाल पूछने पर भड़क जाता है और अभद्र व्यवहार करने लगता है. इसके खिलाफ बीजेपी के विधायक संजय जायसवाल ने कई बार पत्र भी लिखा और दो बार विधानसभा में सवाल भी लगाया है, जिस पर विभागीय जांच भी चल रही है.

शासन ने लिपिक संकट हरण पांडे का स्थानांतरण जुलाई 2021 में बलरामपुर जनपद के लिए कर दिया लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी ये बाबू अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं, जिसकी शिकायत पर कुछ पत्रकारों ने उप कृषि निदेशक कार्यालय में जाकर हकीकत जाननी चाही तो देखा कि ट्रांसफर होने बाद भी ये बाबू कार्यालय में अपने पटल पर बैठकर कार्य कर रहा है. इतना ही नहीं, बाबू संकट हरण पांडे ने प्रधानमंत्री किसान योजना में लाखों का भुगतान भी कर दिया है. जब इस बाबू से पत्रकारों ने सवाल पूछ लिया कि ट्रांसफर होने के बाद भी आप कैसे कार्य कर रहे हैं तो वो आग बबूला हो गया और भद्दी गालियां देने लगा. इतना ही नहीं, मीडियाकर्मियों के साथ भी इस बाबू ने अभद्र व्यवहार किया. इस बाबू की पूरी करतूत वीडियो में कैद हो गई.

मंडल आयुक्त ने डिप्टी डायरेक्टर को लगाई फटकार 

जैसे ही बस्ती मंडल के आयुक्त गोविंद राजू एनएस को इसकी सूचना मिली और उन्होंने पूरा वीडियो देखा तो तत्काल उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर कृषि राम वचन को फटकार लगाते हुए गुंडई और अभद्र व्यवहार करने वाले लिपिक संकट हरण पांडे के खिलाफ कार्रवाई करने और कार्यमुक्त करने का आदेश दिया. इसके बाद डीडी कृषि को अपनी नौकरी का डर सताने लगा और उन्होंने आनन फानन में लिपिक संकट हरण को कार्यमुक्त करने हुए पत्र जारी किया. इससे पहले डीडी कृषि एक माह से लिपिक संकट हरण को खुद संरक्षण देते रहे मगर कमिश्नर के सख्त होते ही 15 मिनट के अंदर उसे कार्यमुक्त कर दिया गया.

कई बार सवाल उठा चुके हैं बीजेपी विधायक

बहरहाल इस लिपिक संकट हरण पांडे के खिलाफ बीजेपी विधायक संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री किसान योजना में भारी अनियमितता को लेकर फरवरी में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और विधानसभा में सवाल भी लगाया. जिस पर विभाग की एक कमेटी जांच कर रही है. 18 अगस्त को एक बार फिर विधायक संजय ने सीएम को स्थानांतरण के बाद भी पद पर बने रहने और किसान योजना में भुगतान करने को लेकर सीएम को पत्र लिखा और विधानसभा में सवाल भी लगाया है. 25 अगस्त को कृषि निदेशक ने कार्यमुक्त करने को लेकर फिर एक कड़ा पत्र लिखा. इतना कुछ होने के बाद भी एक बाबू पूरी सरकार पर भारी पड़ गया है.

ये भी पढ़ें:

Delhi Schools Re-open: दिल्ली में अगले महीने 6ठी से 12वीं कक्षा तक दोबारा खुलेंगे स्कूल, कम होते कोरोना केस के बीच लिया गया फैसला

Corona Vaccination: देश में बना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, आज लगाई गई 90 लाख से ज्यादा टीके की डोज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget