एक्सप्लोरर

Azam Khan के जेल में मारने के मंसूबे वाले बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा

रामपुर (Rampur) में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने BJP के लिए चुनाव प्रचार किया. उन्होंने आजम खान (Azam Khan) के जेल में मारने के मंसूबे वाले बयान पर जवाब दिया.

Rampur By-Poll: रामपुर (Rampur) की 2 विधानसभाओं में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) की जनसभा का आयोजन किया गया. जिसमें डिप्टी सीएम ने रामपुर में हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) के लिए जनता से वोट अपील की. केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी गुणगान किया. इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जनता से वोट रूपी आशीर्वाद की मांग की. मंच से बोलते हुए विपक्षियों पर भी उन्होंने कटाक्ष किया. इसके अलावा समाजवादी पार्टी को समाप्त वादी पार्टी भी कह डाला.

क्या बोले डिप्टी सीएम
मीडिया से मुखातिब होते हुए डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 64 की जगह अब हमारे 66 सांसद होंगे. जनता के आशीर्वाद से ऐसा विश्वास है, मैं कह सकता हूं. रामपुर में बीजेपी की लहर है, यहां लोग गुंडे ही नहीं चाहते हैं. लोग सुशासन और विकास चाहते हैं. गरीब कल्याण चाहते हैं, किसानों के जीवन में उत्थान चाहते हैं. हम 2014 में सीट जीते थे लेकिन सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद 2019 में यह सीट एक लाख वोटों के अंतर से हम हार गए थे.

उन्होंने कहा कि 2022 के उपचुनाव में हम एक बड़े अंतर से रामपुर भी जीतेंगे, आजमगढ़ भी जीतेंगे और 2024 में जो 75 प्लस का लक्ष्य है उसकी एक तरीके से शुरुआत होगी. सपा के बारे में मैं जनता के आशीर्वाद के बल पर यह कहता हूं कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पसीने के बल पर यह कहता हूं. सपा एक डूबता हुआ जहाज है. समाजवादी पार्टी का नाम उत्तर प्रदेश की जनता बदल कर समाप्त वादी पार्टी करने का तय कर लिया है. इसलिए इसकी शुरुआत रामपुर और आजमगढ़ से हो रही है.

अपराध पर क्या बोले?
सरकार के इंटेलिजेंस को फेलियर बताया है पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अगर कोई अपराध करें और उस पर मुकदमा नहीं लिखा जाए, वह चाहे मोहम्मद आजम खान हो, चाहे अंसारी हो, चाहे अतीक हो या कोई और हो. अगर कोई अपराध करेगा तो हमारी सरकार में अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाता है. 

उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया है और इस कानूनी प्रक्रिया के तहत जिन के भी खिलाफ कार्रवाई होती है सामना करें. कानूनी प्रक्रिया से अगर उन्हें न्यायालय बरी करता है तो वह छूटकर आएंगे. लेकिन सरकार यदि कोई अपराध करेगा तो सरकार उसको संरक्षण करने का काम नहीं करेगी. वहीं आजम खान के जेल से वापस आने के बाद यह कहना कि उन्हें जेल में मारने के मनसूबे थे. इसपर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा तो फिर जिदा कैसे वापस आ गए.

Azamgarh By-Poll: आजमगढ़ में BSP को इस बड़े मुस्लिम संगठन ने दिया समर्थन, सपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अग्नीपथ योजना पर क्या बोले?
डिप्टी सीएम ने कहा कि देखिए राजनीतिक दल जो यह सोच रहे हैं कि हम किसानों के नौजवानों के कंधे पर बंदूक रखेंगे, कोई आंदोलन होगा उसमें कूद पड़ेंगे तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि जनता उन्हें नकार चुकी है. अगर किसी राजनीतिक दल में दम है तो मैदान में आए बीजेपी से मुकाबला करें. विचार के आधार पर अपने काम के आधार पर यह सब नौजवान बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं. अग्नीपथ योजना एक शानदार योजना है और युवाओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है. बच्चे कुछ समझ भी नहीं पाए, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने बीच में उनको भड़काने का काम किया है. अब वह समझ गए हैं.

आजम खान पर क्या बोले?
आजम खान जनता से कह रहे हैं कि ज्यादतियों का बदला लेना है तो क्या ऐसी भावुक अपील का चुनाव पर कोई फर्क पड़ेगा. इसका जवाब देते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा से बदला लेने के लिए तो जनता तैयार है. वह चाहे मोहम्मद आजम खान हो, चाहे अखिलेश यादव हो, चाहे कोई अन्य नेता हो उनकी इस अपील का जनता पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. जनता ने मन बना लिया है कि हमें बीजेपी को जिताना है. बीजेपी की जीत में ही उनकी जीत है. बीजेपी की जीत में ही रामपुर का भविष्य है. 

ये भी पढ़ें-

Rampur By-Poll: रामपुर की जनसभा में 'नमक' का जिक्र करते हुए आजम खान ने BJP पर कसा तंज, किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget