एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- बेरोजगार है विपक्ष, विधानसभा उपचुनाव और 2022 में सबक सिखाएगी जनता

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को अमरोहा पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व मंत्री चेतन चौहन के नाम पर एक सड़क का नामकरण किया. इसके अलावा उन्होंने किसान बिल पर कहा कि ये किसानों के जीवन में खुशहाली लाएगा.

अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुँचे. उन्होंने यहां स्वर्गीय पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के नाम से एक मार्ग का नामकरण किया. डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर बोलते कहा कि विपक्ष बेरोजगार है और उनको 2014, 2017 और 2019 की हार से भी अगर सबक नहीं मिला है तो आने वाले उपचुनाव और 2022 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी.

44 सड़कों का शिलान्यास

अमरोहा जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 75 करोड़ की कीमत की बनी 44 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया और उपचुनाव को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की. डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के नाम से एक मार्ग का नामकरण किया. अमरोहा की नौगावा विधानसभा से समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कि सबने मिलकर लड़कर देख लिया है लेकिन समझ लो उनका भविष्य संकट में है, लेकिन इस प्रकार के मैसेज देने का प्रयास करेंगे. लेकिन मुझे विश्वास है कि चेतन चौहान जी को नोगावा विधानसभा की जनता सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेगी.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास तीव्रगति से हो रहा है, जो गुंडे, माफिया, अपराधी, भू माफिया हैं, उनपर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा रही है. गुंडा गर्दी से मुक्त प्रदेश में भय मुक्त रहकर लोग अपना जीवन यापन करे. सभी जिलों का विकास, सभी क्षेत्रों का विकास करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है.

नया बिल किसानों के जीवन में खुशहाली लाएगा

किसानों के धरने को लेकर बोले किसानों का धरना मुद्दा विहिन है. विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है. मैं किसान का बेटा हूं और किसान का दर्द भी जानता हूं. जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जबतक ना तो किसान का अहित होगा और ना गरीबों का अहित होगा. इस कृषि सुधार विधयेक के आधार पर किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी जोन में जारी है ऑपरेशन गैंगस्टर, अकेले मुख्तार अंसारी की 125 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई

यूपी: पैसों के लेनदेन के विवाद में घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई ने छिपकर बचाई अपनी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget