एक्सप्लोरर

वाराणसी जोन में जारी है ऑपरेशन गैंगस्टर, अकेले मुख्तार अंसारी की 125 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई

वाराणसी जोन के एडीजी बृज भूषण ने कहा कि ऑपरेशन गैंगस्टर का उद्देश्य पूर्वांचल को क्राइम फ्री करना है. इसके लिये माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है.

वाराणसी. योगी सरकार लगातार माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है. पूर्वांचल में माफियाओं की कमर तोड़ कार्रवाई की जा रही है. वाराणसी पुलिस ऑपरेशन गैंगस्टर चला रही है. इसके तहत अब तक 1793 अपराधियों पर कार्रवाई हो चुकी है. इसके अलावा अपराधियों की 103 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क हो चुकी है. वाराणसी जोन में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

क्राइम फ्री होगा पूर्वांचल का माहौल

पूर्वांचल का माफिया तंत्र और एक बड़ा नाम मुख्तार अंसारी पुलिस की हिट लिस्ट में है. मुख्तार के गुर्गों के साथ उसके करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. मुख्तार अंसारी की लगभग 125 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई हो चुकी है और आगे भी कार्रवाई होनी है. वाराणसी के एडीजी जोन बृज भूषण का दावा है कि पूर्वांचल का माहौल क्राइम फ्री होगा और क्रिमिनल की कमर पुलिस तोड़ेगी, उन्हें नहीं छोड़ेगी.

कई धंधों से मुख्तार की कमाई

आपको बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की काली कमाई का सिर्फ एक जरिया नहीं था. मछली का कारोबार ,कोयला व्यवसाय, अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा और अवैध शस्त्र लाइसेंस के साथ ठेकों पर कब्जा, अवैध स्लाटर हाउस ये सब मुख्तार के धंधे थे. इन सबसे जुड़कर मुख्तार पूर्वांचल का बाहुबली बना. गुर्गे घटना को अंजाम देते रहे और माफिया की दहशत बढ़ती रही. प्रदेश में योगी सरकार बनने से पहले मुख्यमंत्री ने ये ऐलान किया था कि अपराधी अब हंसते जेल नहीं जाएंगे.

मुख्तार की करीबियों पर कस रहा है शिकंजा

लिहाजा मुख्यमंत्री योगी की पुलिस अब क्राइम और क्रिमिनल को लेकर कमर कस चुकी है. पहले सलीम मछली वाले की गिरफ्तारी, नन्हे खान पर भी कार्रवाई हो चुकी है, मेराज की तलाश जारी है. वाराणसी, मउ, गाजीपुर में लगातार दबिश दी जा रही है. शस्त्र लाइसेंस पर गौर करें तो अभी 100 लोगों के अवैध लाइसेंस रद्द किए गए हैं. मुख्तार के 12 करीबियों को जिला बदर किया है, 85 को गैंगस्टर में बन्द कर दिया है, 990 की हिस्ट्रीशीट खोली है और 150 गैंगों को रजिस्टर किया गया है. बहरहाल अब गुनहगारों की खैर नहीं.

खाकी अब अपराध को खाक करने के लिए संकल्पबद्ध है. मुख्तार और उसके करीबियों पर कार्रवाई जारी है. आगे लिस्ट में और भी अपराधी हैं, जिनमें खौफ बैठ गया है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: महिला टीचरों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के बेटे को किया गिरफ्तार

सीएम योगी बोले- महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों का सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: हनुमानगढ़ी में क्या सच में नमाज हुई थी? बीजेपी नेता बृजलाल ने किया दावा, पू्र्व IPS वीएन राय बोले- झूठ बोल रहे पूर्व DGP
Exclusive: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सच में नमाज हुई थी? BJP नेता बृजलाल ने किया दावा
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget