एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फिर दिल्ली में डाला डेरा? सामने आई तस्वीर, अटकलें तेज

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की.

UP News: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में क्या अब भी सबकुछ शांत नहीं हो पा रहा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अब यूपी की सियासत से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ से अनबन के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. यही नहीं उनकी मुलाकात का सिलसिला भी जारी है. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें वो एक दूसरे से बातचीत करते हुए देखे जा सकते हैं. इन तस्वीरों को खुद डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. 

केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली दौरा 
केशव प्रसाद मौर्य ने मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'दिल्ली में वरिष्ठ नेता, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मा0 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी से आत्मीय भेंट कर प्रदेशीय विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया. 

इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य भी अपने दिल्ली दौरे को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे. जब उन्होंने बीजेपी एक बैठक में संगठन को सरकार से बड़ा बताया था. जिसके बाद यूपी की सियासत में हलचल मच गई थी. उनके इस बयान को सीधे तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए चुनौती के तौर पर देखा गया. जिसके बाद दोनों के बीच की तल्खी खुलकर सामने आ गई. 

केशव मौर्य के इस बयान के बाद लखनऊ से दिल्ली तक जबरदस्त सियासत देखने को मिली. उन्होंने सीएम योगी के साथ तमाम कार्यक्रमों से दूरी बनाना शुरू कर दिया. यही नहीं वो दिल्ली पहुच गए जहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. इस बीच सीएम योगी और केशव मौर्य के बीच की तल्खी इतनी बढ़ गई कि केंद्रीय नेतृत्व को इसमें दखल देना पड़ा था. 

'अरे छोड़ो आप..', जया बच्चन-जगदीप धनखड़ को लेकर पूछे सवाल पर भड़क गईं बसपा सुप्रीमो मायावती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget